{"_id":"6aaa84222104eec220068c3d","slug":"rainwater-is-accumulating-on-the-road-waterlogging-has-turned-it-into-mud-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184816-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रास्ते में भर रहा बारिश का पानी, जलभराव से हो गया कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रास्ते में भर रहा बारिश का पानी, जलभराव से हो गया कीचड़
विज्ञापन
एडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपते पूर्व सदस्य जिला पंचायत नीरज मिश्रा व अन्य ग्रामीण। स्रोत:
नाला निर्माण के लिए एडीएम से मिले पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुर्रियाकलां। कांट क्षेत्र में वलीपुर और जरावन गांव में नाला नहीं होने से बारिश का पानी रास्तों से लेकर घरों तक में भर रहा है। समस्या का निस्तारण कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य कुसुम मिश्रा के पति और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा मंगलवार को एडीएम वित्त अरविंद कुमार से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर नाले का निर्माण कराने की मांग की।
उन्होंने एडीएम को बताया कि लोक निर्माण विभाग बरेली मोड़ से जलालाबाद तक सड़क चौड़ीकरण करा रहा है, लेकिन इसी मार्ग पर वलीपुर और जरावन गांव में नाला नहीं होने से बरसात का पानी गांव की गली, घरों एवं सरकारी स्कूल के परिसर में भर रहा है। गांव के मार्गों पर स्ट्रीट लाइट भी कई जगह नहीं लगाई गईं और इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
ददरौल क्षेत्र के महमंदपुर आजमाबाद गांव के किनारे से लेकर छैल बिहारी के मकान तक सड़क का कुछ हिस्सा बनने से छूट गया है। इस हिस्से पर सड़क पर कई जगह कीचड़ और दलदल हो गया है। समस्या सुनने के बाद एडीएम ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।