{"_id":"579e3e3d4f1c1bda762b8da2","slug":"rain-in-catchment-areas-rivers-again-ufnai","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश से फिर उफनाईं नदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल ग्रहण क्षेत्र में बारिश से फिर उफनाईं नदियां
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में शनिवार रात और रविवार को हुई व्यापक वर्षा के कारण जिले से होकर बहने वाली नदियां एक बार फिर उफान पर आ गई हैं। कलान के भैंसार बांध पर गंगा के थपेड़े बढ़ गए हैं। यही नहीं, रामगंगा, गर्रा, खन्नौत आदि नदियां भी चढ़ाव पर हैं। बैराजों से दबाव घटाने के लिए नदियों में बहाए जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ जाने से नदियों में फैलाव बढ़ने की आशंका है।
रविवार को सुबह करीब तीन बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर आठ बजे तक चला। बाद में बादल छटने पर धूप निकलने से वातावरण गरमाने लगा। दोपहर को सड़कों पर निकले लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में फिर से रिमझिम फुहारें गिरने लगीं। दिन भर बरसात का मौसम आने वाले कुछ घंटों में नदियों का पेटा भी बढ़ाएगा। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिली सूचनाओं के अनुसार नरौरा बैराज से गंगा में 1.09 लाख क्यूसेक पानी बहाया गया है।
कंट्रोल रूम से तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र ने बताया कि भैंसार बांध पर गंगा तीन सेमी बढ़कर 142.70 मीटर पर बह रही है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले हुई बारिश का पानी आगे निकल जाने से रविवार सुबह गर्रा और खन्नौत के जल स्तर मेें दस-दस सेमी की कमी दर्ज की गई, लेकिन दिन में हुई बरसात से नदियां चढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह और शाम के वक्त कुल 38 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। दोपहर को धूप निकल आने से तापमान में सिर्फ 0.4 डिग्र्री की गिरावट आई। सोमवार को भी मौसम भीगा-भीगा रहेगा।
-डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद