{"_id":"db66235f9b39be2c9e819be16b6d17f7","slug":"rain-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.6 मिमी हुई बारिश, दोपहर बाद खिली धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.6 मिमी हुई बारिश, दोपहर बाद खिली धूप
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम हो रही बारिश का कहर तीसरे दिन भी अनवरत जारी रहा। सोमवार रात को जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं मंगलवार को दिन में भी बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन से कुछ राहत जरूर मिली। सोमवार शाम पांच बजे से लेकर मंगलवार शाम तक 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
तीन दिनों से बेमौसम हो रही बारिश से आम जनमानस परेशान हो चुका है। सोमवार की रात में हुई बारिश के बाद सुबह के वक्त कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। सूर्यदेव और बादलों में आंख-मिचौली का यह खेल दोपहर तक जारी रहा। दोपहर के बाद में खिली धूप के साथ ही लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए। इस संबंध में गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने बताया कि सोमवार की रात में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। कहा कि बारिश होने की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है।
मौसम खुला, बाजार में रौनक
तिलहर। दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और चल रही तेज हवाओं के बाद बिगड़े मौसम से लोगों को उस समय राहत मिली जब सूर्य देव ने अपने दर्शन देकर लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका दिया। मंगलवार को मौसम खुलने पर बाजार मेे रौनक दिखाई दी। सर्वाधिक भीड़ मिठाई व कपड़ों की दुकानों पर देखी गई। बच्चों की उंगली पकड़े महिलाएं बाजार में खरीददारी करती दिखीं।