फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain disrupts mass wedding arrangements in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बारिश ने बिगाड़ी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की व्यवस्था, भीगते रहे दूल्हा-दुल्हन और परिजन

Thu, 09 Jul 2026 01:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Jul 2026 01:14 PM IST
सार

शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शामियाने से पानी आने के कारण दूल्हा-दुल्हन और परिजन भीग गए। खाने को लेकर भी अफरा-तफरी रही। 

विज्ञापन
Rain disrupts mass wedding arrangements in Shahjahanpur
बारिश से बिगड़ी सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शामियाने से पानी आने से दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन भीग गए। इस बीच खाने को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह करीब नौ बजे से भावलखेड़ा, ददरौल और कांट ब्लॉक से आए लाभार्थी और उनके परिजन कार्यक्रम स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर पहुंचने लगे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान मौसम ने करवट ली और तेज बारिश से व्यवस्था पटरी से उतर गई। समारोह स्थल तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर पानी भरने से लोग किसी तरह गुजरे। बारिश के कारण समारोह स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। विवाह में वितरित किए जाने वाले उपहारों का सामान भी भीगने से बचाने के लिए तिरपाल डाला गया है। वीआईपी और जनप्रतिनिधियों के लिए वॉटरप्रूफ पांडाल की व्यवस्था थी, जबकि लाभार्थियों और उनके परिजनों के लिए लगाए गए सामान्य शामियाने बारिश नहीं रोक सके। इससे बड़ी संख्या में लोग भीगते रहे। 
विज्ञापन


समारोह स्थल पर करीब 100 कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन भीगने और कीचड़ के कारण अधिकांश लोग खड़े रहने को मजबूर हो गए। इसके बावजूद लाभार्थी निर्धारित समय पर समारोह में शामिल होने के लिए डटे रहे। बाद में बारिश थमने पर कार्यक्रम शुरू हुआ। ददरौल विधायक अरविंद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी समारोह में पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed