फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway water supply There leaking pipeline

रेलवे वाटर सप्लाई की पाइपलाइन हुई लीक

Fri, 03 Apr 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 03 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन की लाइन तीन में अंडरग्राउंड वाटर पाइप लाइन लीक होेने की वजह से ट्रैक पर जलभराव हो गया। इसकी जानकारी होने पर आईओडब्ल्यू ने लाइन में हुई लीकेज को सही कराने का काम शुरू कर दिया, जो शाम तक जारी रहा। इस वजह से सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक लाइन तीन पर ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म दो, तीन, चार और पांच के साथ ही रेलवे कॉलोनियों में पानी की सप्लाई करने के लिए पटरियों के नीचे से लाइन डाली गई है। स्टेशन के जेनरेटर हाउस के सामने रेलवे लाइन तीन पर पानी भरने लगा। इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को मिली। इस पर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने विभाग के आईओडब्ल्यू को लीकेज सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब लीकेज सही करने का काम शुरू हो पाया। इसके बाद शाम करीब छह बजे तक लीकेज सही करने का काम जारी रहा। इस दौरान अपलाइन की सभी ट्रेनों को लाइन चार से गुजारा गया। इससे ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बस यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में कुछ परेशानी जरूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed