{"_id":"6041253a8ebc3ec4477c4988","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly439430422","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में खामियां मिलीं, सीआरएस ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में खामियां मिलीं, सीआरएस ने लगाई फटकार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोजा-सीतापुर दोहरी लाइन का ट्रॉली से निरीक्षण करते अधिकारी सीआरएस एसके पाठक । सं?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को रोजा-सीतापुर दोहरी लाइन का सीआरएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर संबंधित को फटकार लगाई।
सीआरएस स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 बजे रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। सीतापुर की ओर से मालगाड़ी आने के कारण रोजा रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट अतिरिक्त खड़ा होना पड़ा। मुरादाबाद से चालक बीएस मीना 11 कोच की स्पेशल ट्रेन रोजा लेकर आए। उसके बाद दूसरे चालक ने यहां से स्पेशल ट्रेन की कमान संभाली और जंगबहादुर गंज लेकर गए। जहां पहुंचने के बाद मेल लाइन में गाड़ी खड़ी थी। सीआरएस एसके पाठक ने उतरने से मना किया। इसके बाद स्पेशल ट्रेन को बैक करके लूप लाइन में लाकर खड़ा किया गया, तब वह प्लेटफार्म पर उतरे। उसके बाद उन्होंने मोटर ट्रॉली से जंगबहादुर गंज से बरतारा तक निरीक्षण किया। उचौलिया रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे लंच किया। इसके बाद उचौलिया से बरतारा रेलवे स्टेशन शाम 4:30 बजे पहुंचे। शाम 4:30 बजे बरतारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने के लिए सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही पर संबंधित को फटकार लगाई। यात्रियों के लिए स्टेशन तक आने वाले मार्ग को शीघ्र बनाने के लिए आदेश दिया। उसके बाद रेलवे स्टेशन पर रिले रूम की अर्थिंग देने के लिए प्लेटफॉर्म साइड में आठ अर्थ पाइप प्लेटफार्म पर लगा रखे थे। इसको देखकर नाराजगी व्यक्त की और इसको तत्काल स्टेशन बिल्डिंग के पीछे लगाने के आदेश दिए। उसके बाद वापस अपने सलून में जाकर बैठ गए। फिर स्पेशल ट्रेन को वापस जंगबहादुर गंज ले जाने के लिए तैयार किया गया। स्पेशल ट्रेन को पीछे यार्ड में ले जाकर शंटिंग कराकर तीन नंबर लाइन में खड़ा किया गया। तीन नंबर लाइन में जब चलने को तैयार हुए, उसी समय देखा कि तीन नंबर लाइन पर मोटर ट्रॉली और टावर खड़ा हुआ था। उसे देख कर तीन नंबर लाइन से मोटर ट्रॉली और टावर से हटाकर चार नंबर में किया गया। उसके बाद 6:15 बजे 120 किलोमीटर की गति से जंग बहादुरगंज तक का ट्रायल किया। जंगबहादुर गंज 15 मिनट में ट्रेन पहुंची।
-
अब माउस से दौड़ेगी ट्रेन
आधुनिक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें अब बटन से नहीं माउस से दौड़ेंगी। ट्रेन सिग्नल भी माउस से डाउन होंगे। अब तक बटन से डाउन होते थे। इसके लिए डबल सिस्टम लगाया गया। यदि एक सिस्टम फेल होगा तो दूसरे सिस्टम से दौड़ेगी ट्रेन है।
-
लूप लाइन शुक्रवार से चालू हो जाएगी
बीते एक सप्ताह से ब्लॉक लेकर मेंटीनेंस का काम चलने के कारण जंगबहादुर गंज से बरतारा तक लूप लाइन काम नहीं कर रही थी। इस कारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को जंग बहादुर गंज में रुकना पड़ता था। बुधवार की रात ढाई घंटे लेट आई थी। वहीं गुरुवार की रात गई सत्याग्रह एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट आई। सीआरएस एसके पाठक के साथ मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश, सीनियर डीएम नवीन कुमार, यातायात निरीक्षक एसके यादव, लोको निरीक्षक आरएन सरकार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्यार्थी कुमार, बरतारा स्टेशन अधीक्षक रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
रोजा सीतापुर ब्रांच लाइन पर छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया
बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मेगा ब्लॉक लेकर समस्त कार्य पूरे किए गए। 6:00 बजे के बाद ब्लॉक खत्म होने पर ट्रेनों ने रफ्तार भरी। दोनों ओर की ट्रेनों को अगले स्टेशनों पर रोक दिया गया था। ब्लॉक खत्म होने के बाद 6:00 बजे ट्रेन ने रफ्तार भरी।
-
50 किलोमीटर की दूरी होगी कम
रोजा-सीतापुर होते हुए गोरखपुर की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। अब तक गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें लखनऊ होकर जाया करती थीं, जिससे कि 50 किलोमीटर अधिक सफर करना पड़ता था और डीजल ज्यादा खर्च होता था। रोजा सीतापुर डबल लाइन हो जाने के बाद चालू हो जाने पर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन सीतापुर होकर जाएंगी। जिसमें यात्रियों को भाड़ा कम देना होगा और समय भी कम लगेगा।
-
अर्थ वायर को देखकर नाराजगी जताई
सीआरएस ने स्टेशन बिल्डिंग को पीछे करने के लिए कहा। इस बीच बरतारा रेलवे स्टेशन पर रिले रूम के 12 अर्थ वायर बने हुए हैं, जिसको देखकर नाराजगी जताई और कहा कि स्टेशन बिल्डिंग में प्लेटफार्म साइट पर कोई भी इंस्ट्रूमेंट नहीं होना चाहिए। 12 अर्थ वायर पाइप को पीछे की ओर शिफ्ट करने के लिए कहा गया। संवाद