{"_id":"5d90f4c68ebc3e014e280508","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly3782128165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शााहजहांपुर से बरेली तक तीन घंटे का रहा ब्लॉक, स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शााहजहांपुर से बरेली तक तीन घंटे का रहा ब्लॉक, स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपलाइन पर ब्लॉक के चलते रविवार को बरेली-मुरादाबाद जाने वालों को ट्रेनें नहीं मिली। शाहजहांपुर से बरेली तक तीन घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान सीतापुर पैसेंजर के रद हो जाने से यात्री खासे परेशान दिखे।
रविवार को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर ब्लॉक शुरू हुआ और 15 बजकर 45 मिनट तक रहा। इस बीच स्लीपर और पटरियों को बदलने का काम कराया गया। जिससे आने वाले दिनों में यातायात बिना किसी बाधा से संचालित होता रहे। लेकिन एक महीने में चौथी बार ब्लॉक की वजह से डेली पैसेंजर को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है, गनीमत यह रही कि रविवार का दिन होने की वजह से ज्यादातर ऑफिसों और शैक्षिक संस्थानों में अवकाश के चलते यात्रियों का आवागमन कम रहा। दोपहर साढ़े 12 बजे तक ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय पर हुआ। इसके बाद दोपहर तीन बजकर 45 मिनट तक कोई भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
रोजा से वापस हुई सीतापुर पैसेंजर
ब्लॉक के चलते रविवार को सीतापुर पैसेंजर को रद कर दिया। पैसेंजर ट्रेन रोजा तक पहुंची, जहां से उसे वापस कर दिया। वहीं बरेली-बनारस को लखनऊ से ही लौटा दिया गया। जिसके चलते शाहजहांपुर से बरेली जाने और लखनऊ से शाहजहांपुर आने वाले यात्री भी नहीं आ सके।
विज्ञापन
पांच घंटे देरी से आई त्रिवेणी, जननायनक और सियालदाह भी लेट
आलमनगर से शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से बरेली तक ब्लॉक होने पर त्रिवेणी, जननायक और सियालदाह एक्सप्रेस दो से पांच घंटे की देरी से चलीं। त्रिवेणी जहां पूर्वान्ह 11 बजे की बजाय शाम छह बजे, जननायक दोपहर एक बजे की जगह साढ़े तीन बजे और सियालदाह चार बजे के स्थान पर करीब छह बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आईं।
रेल ट्रैक पर मेंटीनेंस का काम कराने के लिए ब्लॉक लिया गया था। इस बीच दो ट्रेनें रद और तीन देर से आईं। ब्लॉक खत्म होते ही शाम तीन बजकर 45 मिनट से रेल यातायात को शुरू हो गया था।
मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर।