{"_id":"6ad30a9a35a6e6eade08c47a","slug":"railway-employees-protest-over-the-poor-condition-of-the-railway-colony-in-shahjahanpur-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा पर भड़के रेलकर्मी, आईओडब्ल्यू कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा पर भड़के रेलकर्मी, आईओडब्ल्यू कार्यालय का किया घेराव
Sat, 17 Oct 2026 11:17 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:17 AM IST
सार
शाहजहांपुर में उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने शनिवार को रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर आईओडब्ल्यू कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने एक सप्ताह में समाधान का लिखित आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर में रेलवे कॉलोनी की बदहाल स्थिति से नाराज उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की स्थानीय शाखा ने शनिवार सुबह प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आईओडब्ल्यू कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा का घेराव कर उन्हें समस्याएं गिनाईं। यूनियन के विरोध के बाद अधिकारियों ने वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में सुबह सात बजे बड़ी संख्या में रेलकर्मी कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर नाराजगी जताई। एनआरएमयू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि कॉलोनी के आवासों की स्थिति बेहद दयनीय है। कहीं फर्श टूटे हैं तो कहीं रसोई और बाथरूम में टाइल्स तक नहीं हैं। पानी की टंकियों का अभाव है। कॉलोनी में जगह-जगह घास उगी हुई है और जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
समाधान न होने पर दोबारा करेंगे प्रदर्शन
शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि समस्याओं से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। यदि एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो यूनियन दोबारा प्रदर्शन कर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में यतेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र, सर्वेश, महेश पाल, संजय यादव, आनंद, गुलफाम, वीरपाल, सलीम शहजादा, सैनी, रवि, चंदा और विकास सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन