{"_id":"6ad287b562cee440520bf394","slug":"provided-information-about-helpline-numbers-and-cybersecurity-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187573-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन
भावलखेड़ा के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में अंगवस्त्र देतीं उपनिरीक्षक मंजू चौधरी। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वेहटी में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। महिला एसआई मंजू चौधरी ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को मेडल और शिक्षिकाओं को साड़ी प्रदान की गईं। इस दौरान वार्डन अंजू पांडेय, शशि शर्मा, विनीता कुमारी, निमिषा दुबे और खुशबू तिवारी मौजूद रहीं। थाना परिसर में कालिका प्रसाद पब्लिक हाईस्कूल की छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
-- -- -- -- -
महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को साइबर अपराध से बचाव और नारी शक्ति मिशन के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साइबर एडवाइजर रक्षित टंडन ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और व्यक्तिगत दस्तावेज अनजान लोगों से साझा न करने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र, महिला दरोगा नेहा सैनी भी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने पुलिस टीम का आभार जताया। इस दौरान प्रीति सिंह, भारती, बंसी और प्रियंका मौजूद रहीं। संवाद