{"_id":"6ad3d4222f828986400d2840","slug":"railway-employees-angered-by-the-poor-state-of-the-railway-colony-gherao-the-iow-inspector-of-works-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187696-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा पर भड़के रेलकर्मी, आईओडब्ल्यू का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे कॉलोनी की दुर्दशा पर भड़के रेलकर्मी, आईओडब्ल्यू का घेराव
विज्ञापन
आईओडब्ल्यू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रेलकर्मी। स्रोत : कर्मचारी
शाहजहांपुर। रेलवे कॉलोनी की बदहाल स्थिति से नाराज उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन की स्थानीय शाखा ने शनिवार सुबह प्लेटफाॅर्म नंबर एक स्थित आईओडब्ल्यू कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने आईओडब्ल्यू (कार्य निरीक्षक) ओपी शर्मा का घेराव कर उन्हें समस्याएं गिनाईं। वार्ता में एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन दिया गया।
शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना के नेतृत्व में रेलकर्मी कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर नाराजगी जताई। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि कॉलोनी के आवासों की स्थिति बेहद दयनीय है। कहीं फर्श टूटे हैं तो कहीं रसोई और बाथरूम में टाइल्स तक नहीं हैं। शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन दोबारा बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में यतेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र, सर्वेश, महेश पाल, संजय यादव, आनंद, गुलफाम, वीरपाल, सलीम शहजादा, सैनी, रवि, चंदा और विकास सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए।