फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raid on polythene shops

पॉलिथीन की दुकानों पर छापेमारी

Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Raid on polythene shops
छापेमारी - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
पॉलिथीन के इस्तेमाल से पर्यावरण को हो रही क्षति रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर टीमें बनाकर शहर समेत जिले के अन्य कस्बों की बाजारों में एक साथ छापेमारी की। बहादुरगंज बाजार में अधिकारियों की टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान जब्त की गई करीब सवा तीन क्विंटल पॉलिथीन अधिकारियों ने जमींदोज करा दी। हालांकि, विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।  
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के साथ शहर के बहादुरगंज मेन मार्केट में पॉलिथीन की दुकानों पर छापा मारा। अफसरों की इस कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और पॉलिथीन और डिस्पोजल सामग्री के कई विक्रेता दुकानें छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने जितेंद्र किराना स्टोर, कुमार ट्रेडर्स, राजमणि ट्रेडर्स और लकी प्लास्टिक एंड पैकेजिंग फर्म से करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन बरामद की। इस बीच, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने रोजा और कांट में वहां के ईओ को साथ लेकर कई दुकानों पर छापा मारा और पॉलिथीन जब्त की। इधर, रोजा की साप्ताहिक बाजार, मुख्य मार्केट में दुकानों पर छापा मारकर पॉलिथीन का उपयोग बंद कराया गया। इस दौरान एक क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन मैटेरियल जब्त किया गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि आगे दुकानों में पॉलिथीन मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि छापेमारी के दौरान रोजा में एक क्विंटल, पुवायां और खुटार मेें विभिन्न दुकानों से 45-45 किलो, जलालाबाद व मीरानपुर कटरा में 15-15 किलो, कांट में दस किलो, अल्हागंज में सात किलो और खुदागंज में छह किलो पॉलिथीन जब्त की गई। एसडीएम रामजी मिश्रा के अनुसार पहली बार पॉलिथीन बेचते पकड़े गए दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed