{"_id":"612bdb388ebc3e7a1d779f19","slug":"raid-in-wine-shope-shahjahanpur-news-bly4579247148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ठेकों में मिलावटी शराब बेचे जाने की आशंका में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ठेकों में मिलावटी शराब बेचे जाने की आशंका में छापेमारी
विज्ञापन
पुवायां में दुकान पर शराब चेक करते एसडीएम, सीओ
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/पुवायां। सरकारी ठेकों में नकली और मिलावटी शराब बेचने के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। आबकारी और पुलिस टीम ने देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों की पड़ताल की और स्टॉक की जानकारी की। हालांकि कोई अनियमितता नहीं मिली है।
प्रदेश के कई जिलों में हाल में मिलावटी शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। शाहजहांपुर में भी लंबे समय से नकली और मिलावटी शराब बेचने का धंधा चल रहा है। पुलिस की सख्ती से ऐसे कई लोग पकड़े गए जो शराब में मिलावट कर सरकारी ठेके में खपाने का काम करते थे। पांच लाइसेंसी दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई भी की है। यहां पर संचालक या सेल्समैन मिलावटी शराब खपा रहे थे। दो दिन पहले पुलिस ने रोजा की रेलवे कॉलोनी से खतरनाक केमिकल से शराब बनाते आरोपियों को पकड़ा था।
पुवायां एसडीएम ने सीओ और आबकारी टीम के साथ रविवार को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और स्टाक आदि के अभिलेख भी देखे। आगरा में मिलावटी शराब से मौतों के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी ने 28 अगस्त को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के लाइसेंसधारकों की बैठक में चेतावनी दी थी कि कहीं भी मिलावटी शराब पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को रुटीन बनाकर दुकानों को चेक करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम सतीश चंद्रा ने सीओ बीएस वीरकुमार और आबकारी टीम के साथ देसी और अंग्रेजी शराब की कई दुकानों को चेक किया। किसी भी दुकान पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। एसडीएम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसडीएम ने बताया कि दुकानों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने शराब की दुकान के लाइसेंस धारकों से कहा कि शराब के स्टाक आदि में गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।