फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rahul Gandhi may come with Bharat Jodo Nyay Yatra next month

Shahjahanpur News: अगले माह भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ आ सकते हैं राहुल गांधी

Tue, 30 Jan 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi may come with Bharat Jodo Nyay Yatra next month
शाहजहांपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 19 या 20 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर जिले में आ सकते हैं। उनका आना तय है, लेकिन तिथि को लेकर मंगलवार को प्रांतीय नेताओं की बैठक के बाद फैसला होगा। यात्रा शहर के अंदर से गुजरेगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में देश में माहौल बनाने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पदयात्रा लेकर निकले हुए हैं। फरवरी में वह उत्तर प्रदेश में आने वाले हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा लखनऊ से सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए बरेली जाएगी। उनके आने को लेकर अभी तिथि स्पष्ट नहीं है। संभावना है कि वह 19 या 20 फरवरी को आ सकते हैं। उनके रथ को शहर के अंदर से गुजारने की तैयारी है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी फुरकान अहमद कुरैशी के मुताबिक तारीख स्पष्ट होने के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा का खाका तैयार होगा। साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को प्रांतीय नेताओं की बैठक के बाद जिलेवार कार्यक्रम की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed