{"_id":"66f3044284ce2dafc912254bdeafaaea","slug":"puwayan-thundered-in-the-tehsil-day-bku-activists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां के तहसील दिवस में गरजे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां के तहसील दिवस में गरजे भाकियू कार्यकर्ता
पुवायां।
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार ज्ञापन देने, धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम लालबहादुर ने पहुंचकर समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन देकर बमुश्किल शांत किया।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए गए पत्र में बताया कि गांव सिंघापुर खास में रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने, पुवायां में ग्रामीण क्षेत्र की लाइनों के जर्जर तार बदलवाने, बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलवाने, जेवां की बैंक में किसानों के लोन स्वीकृत कराने में आ रही समस्या को दूर कराने, सुखवीर एग्रो एनर्जी में चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने आदि समस्याओं की मांग की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी ने पूर्व में दिए जा चुके कई ज्ञापनों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जाहिर किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रिषीपाल सिंह कोगी, श्रीकृष्ण जाटव, रामलखन वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एडीएम से मिलकर बजरंग दल ने जताया रोष
पुवायां। बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन शुक्ला के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में प्रभारी जिलाधिकारी और एडीएम एमएन उपाध्याय को मिलकर बताया कि गांव सिंघापुर खास में तालाब पर से अवैध कब्जा हटवाने के लिए 29 जून को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा हटवाने के बाद दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए। इस दौरान केके गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मन्ना को नहीं तलाशा गया तो होगा आंदोलन
पुवायां। कई माह से बेटे की तलाश कराने की गुहार लेकर भटक रही बेवा मां को भाकियू पदाधिकारियों ने समर्थन दे दिया है। मंगलवार को तहसील दिवस में पदाधिकारियों ने एसपी से मिलकर मन्ना लाल का पता लगवाने की मांग की। एसपी ने एसओ बंडा को मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि गांव मकसूदापुर निवासी 28 वर्षीय मन्नालाल को गांव के ही तीन और गांव खखरा बुजुर्ग का एक व्यक्ति 12 मार्च को हरियाणा में काम कराने के लिए कहकर ले गए थे। उक्त लोग 15 मार्च को घर आ गए तो परिवार के लोगों ने मन्ना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। कई दिन गुजरने के बाद भी मन्ना का पता नहीं लगने पर परिवार के लोगों ने मामले की तहरीर पुलिस को देने के साथ ही तमाम अधिकारियों और नेताओं से मिलकर अपनी पीड़ा को बयां किया, लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हो सकी।
मंगलवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव आदि पदाधिकारियों के साथ शांति देवी एसपी बबलू कुमार से मिली। पीड़िता ने बताया कि उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। एसपी ने एसओ बंडा राजीव मिश्रा को मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद भाकियू नेताओं ने कहा कि अगर पुलिस अब भी कार्रवाई नहीं करती है तो वह लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।