फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan-Dataganj Highway: Be ready to fill the furrow from June on double lane

पुवायां-दातागंज राज्यमार्ग : डबल लेन पर जून से फर्राटा भरने को रहें तैयार

Sat, 11 Mar 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Puwayan-Dataganj Highway: Be ready to fill the furrow from June on double lane
शाहजहांपुर में फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर नवादा मोड़ के पास चौड़ीकरण के लिए डाला जा रहा पत्थ
शाहजहांपुर/जैतीपुर। पुवायां तहसील को निगोही, तिलहर, जैतीपुर और नवादा मोड़ होकर दातागंज (बदायूं) से जोड़ने वाला राज्यमार्ग संख्या 126 जून से वाहनों के फर्राटा भरने के लिए तैयार हो जाएगा। तिलहर से जैतीपुर होते हुए नवादा मोड़ तक और फतेहगंज पूर्वी (बरेली) मार्ग पर जिले की सीमा से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज मार्ग तक रोड डबल लेन बनाई जा रही है। मार्ग पर एक माह में होने वाला मिट्टी का कार्य 15 दिन में ही पूरा कर लिया गया हैै। अब पत्थर डालने का काम शुरू हो गया। निर्माण कार्य जिस गति से हो रहा है, उसे देखते हुए रोड जून तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

0000000000
बिहारीपुर से नगरिया तक पत्थर डालने का काम शुरू
फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर जनपद की सीमा के गांव बिहारीपुर से नगरिया गांव तक 7.5 किमी तक मिट्टी कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था करा रही है। यही नहीं, इस मार्ग पर बिहारीपुर से ताहरपुर गांव के बीच चार किमी हिस्से में पत्थर डालने का काम भी हो चुका है। अब वर्षों से उपेक्षित रहे नवादा मोड़ तक पत्थर डाला जा रहा है। यह मार्ग गत एक दशक से खस्ताहाल पड़ा है। मार्ग की जर्जर स्थिति का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि इस पर बरेली से गढि़या रंगीन के बीच परिवहन निगम को बस सेवा भी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

0000000000
तिलहर-नवादा मोड़ मार्ग पर बिछने लगी पत्थर की रोड़ी तिलहर से जैतीपुर होकर नवादा मोड़ तक करीब 22 किमी सड़क को डबल लेन बनाने का काम गोरखपुर की एक कंपनी को दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री के गृह जनपद में यह कंपनी भी निर्धारित समयावधि से पहले काम पूरा करने को प्रयासरत है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने पूरे मार्ग पर मिट्टी कार्य कराने के बाद खैरपुर से करकौर गांव तक सड़क के खोदे गए हिस्से पर पत्थर डलवा दिया है। खैरपुर से पहले कुछ हिस्से में मिट्टी कार्य शेष बचा है जो दो-तीन दिन में पूरा हो जाएगा। अब तक की कार्य प्रगति को देखते अनुमान है कि यह सड़क भी अगामी मानसून सीजन से पहले बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
लोक निर्माण मंत्री ने कार्यों की जांची प्रगति
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार दोपहर अपने आवास पर लोनिवि, सेतु निर्माण निगम और एनएचएआई के मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति जांची। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष के सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरे कराने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि के मुख्य अभियंता संजय कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियंता अविनेश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड महेंद्र कुमार पाल, निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा, सेतु निर्माण निगम के मंडल परियोजना प्रबंधक रविदत्त कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेंद्र मौर्य, एनएचएआई बरेली डिवीजन के अभियंता प्रशांत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

00000000000
बड़े मार्गों के निर्माण की कार्यपूर्ति अवधि 12 माह अर्थात एक वर्ष निर्धारित होती है, जबकि तिलहर-जैतीपुर-नवादा मोड़ और फतेहगंज पूर्वी-नवादा मोड़-दातागंज मार्ग कम लंबाई के होने के कारण इन मार्गों को बनाने के लिए नौ माह का समय दिया गया है। काम बहुत तेजी से कराया जा रहा है। उम्मीद है कि काम जून तक पूरा हो जाएगा। - रथिन सिन्हा, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed