{"_id":"6ae8e325a64d093c160f7a24","slug":"purchasing-on-emi-no-heavy-one-time-burden-on-your-pocket-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189071-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईएमआई पर खरीदारी, जेब पर एकमुश्त बोझ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईएमआई पर खरीदारी, जेब पर एकमुश्त बोझ नहीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अलीबाबा टेलीकॉम शोरूम पर मोबाइल खरीदते ग्राहक। संवाद
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। दीपावली और धनतेरस पर घर को सजाने और नई जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में खरीदारी के प्रति उत्साह है। महंगाई के बीच लोग महंगे सामान खरीदने के लिए अब एकमुश्त रकम खर्च करने से बच रहे हैं। इसके बजाय ईएमआई का सहारा लेकर त्योहार की खुशियां दोगुनी कर रहे हैं।
मोबाइल, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी किस्तों पर हो रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए दुकानदार भी कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। जीरो डाउन पेमेंट, नोकॉस्ट ईएमआई और आसान किस्तों की सुविधा लोगों को आकर्षित कर रही है।
-- -- -- -- -- -- --
40 प्रतिशत लोग ईएमआई पर बाइक कर रहे बुक
धनतेरस के मौके पर बाइकों की बुकिंग का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। व्यापारियाें के अनुसार, 40 प्रतिशत लोग ईएमआई के जरिये वाहनों को बुक कर रहे हैं। जबकि 60 प्रतिशत नकद पर बिक्री हो रही हैं। सिविल बेहतर होने पर पांच हजार के डाउन भुगतान पर भी बाइक मिल जाएगी। दर्शन एंड संस के प्रोपराइटर सिमरजीत सिंह माटा ने बताया कि उनके यहां 75,750 रुपये से बाइकों की शुरुआत है। सबसे महंगी बाइक साढ़े तीन लाख रुपये की है। अब तक साढ़े तीन सौ बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस वाले दिन सात से आठ सौ बाइकों की बिक्री होने की संभावना है।
विज्ञापन
--
मोबाइल फोन की 90 प्रतिशत बिक्री किस्तों पर
बाजार में 90 प्रतिशत ग्राहक ईएमआई पर मोबाइल फोन लेने पहुंच रहे हैं। अलीबाबा टेलीकॉम के प्रोपराइटर यासीन मलिक बताते हैं कि मोबाइल फोन की शुरुआत ही 20 हजार से हैं। नकद मोबाइल फोन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या कम रह गई है। 90 प्रतिशत ग्राहक ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीद रहे हैं। उनके पास से 20 से 30 हजार रुपये की रेंज वाले मोबाइल फोन ज्यादा है। इस कीमत के फोन खरीदने पर ग्राहकों को करीब दो से ढाई हजार रुपये मासिक किस्त देनी पड़ती है। सात से आठ महीने की किस्तों का विकल्प उपलब्ध रहता है।
-- -- -- -- -
महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी में ईएमआई बनी सहारा
व्यापारियों के अनुसार, करीब 50 प्रतिशत ग्राहक ईएमआई के जरिये इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और गीजर जैसे उत्पादों की खरीदारी में किस्तों का विकल्प पसंद किया जा रहा है। संत इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक हरमन बजाज के मुताबिक, ग्राहकों को बैंक के माध्यम से फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। अच्छा सिविल रिकॉर्ड होने पर बिना डाउन पेमेंट और बिना ब्याज ईएमआई का लाभ मिल सकता है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार आठ से 18 महीने तक की किस्तों का विकल्प चुन सकते हैं। बाजार में हर उत्पाद के नए मॉडल उपलब्ध हैं। इनमें 85 इंच तक के टीवी, 700 लीटर क्षमता वाले फ्रिज और 21 किलो तक की वाशिंग मशीन शामिल हैं।

शाहजहांपुर में अलीबाबा टेलीकॉम शोरूम पर मोबाइल खरीदते ग्राहक। संवाद- फोटो : 1