{"_id":"7f1f17a1fc46eb5da366fcf18bba3c7f","slug":"punwaya-suger-mill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बचे तीन सेंटर भी छीनने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचे तीन सेंटर भी छीनने की तैयारी
पुवायां।
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां के किसान सहकारी चीनी मिल के पास बचे तीन गन्ना क्रय केंद्र निजी चीनी मिलों को सौंपने का प्रस्ताव पास कर जिला गन्ना अधिकारी को भेजा गया है। यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत हुुआ तो चीनी मिल का बीच सत्र में बंद हो जाना तय है। गन्ना विकास समिति के इस प्रस्ताव से किसान संगठनों में नाराजगी है।
गन्ना विकास समिति पुवायां क्षेत्र के सेंटर इटौली अ, कुभियां माफी, गोमती पुल अ, खुटार स को पहले ही पुवायां चीनी मिल से छीनकर निजी मिलों को सौंपा जा चुका है। वर्तमान समय में पुवायां मिल के पास इटौली ब, गोमती पुल ब, रघुनाथपुर एट औरंगाबाद और मिल गेट क्षेत्र ही शेष रह गया है। गन्ना विकास समिति ने पुवायां मिल का इटौली सेंटर लोनी चीनी मिल, गोमती पुल सेंटर को बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल और रघुनाथपुर सेंटर को बजाज के गोला मिल को अभ्यर्पित करने का प्रस्ताव जिला गन्ना अधिकारी को भेजा गया है। तीन सेंटर और मिल गेट का क्षेत्र होने के बाद भी मिल नो केन की स्थित में पहुंच जाती है। यदि तीन सेंटर निजी मिलों को गए तो पुवायां मिल के पास केवल मिल गेट क्षेत्र ही रह जाएगा। ऐसे में मिल को पेराई के लिए गन्ना ही नहीं मिल सकेगा और मिल बीच सत्र में ही बंद हो जाने की आशंका है।
समिति के प्रस्ताव की जानकारी पाकर किसान संगठन भड़क उठे हैं। भाकियू (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव का कहना है कि पुवायां चीनी मिल समय से गन्ना किसानों को भुगतान कर रही है। लेकिन कुछ लोग निजी मिलों से सांठगांठ कर सहकारी मिल को बंद कराने में जुट गए हैं। यदि पुवायां मिल के शेष सेंटर निजी मिलों को सौंपे गए तो बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं मिला प्रस्ताव
मेरे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। इस तरह के प्रस्ताव का बीच पेराई सत्र में मेरे पास आने का औचित्य नहीं है। यह मामला शासन स्तर का है।
ब्रजेश कुमार, पटेल जिला गन्ना अधिकारी
नहीं हो सकेगी पेराई
पुवायां चीनी मिल ठीक से नहीं चल पा रही है। इंडेट वितरण में अनियमितता के कारण नो केन की स्थिति हो रही है। ऐसे में तीन सेंटर और मिल गेट का गन्ना सहकारी मिल नहीं पेर सकेगी। इस कारण किसान हित में सेंटरों को निजी मिलों को सौंपे जाने का प्रस्ताव किया गया है।
अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष गन्ना विकास समिति पुवायां
आज दिन में बंद रहेगी
सहकारी चीनी मिल
पुवायां। कल बुधवार को दिन में किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई बंद रहेगी। मिल के जीएम वीके अग्रवाल ने बताया कि मरम्मत आदि के चलते दिन में पेराई नहीं होगी, लेकिन शाम को मिल शुरू हो जाएगी।