{"_id":"6701ba27777a977646062f55","slug":"providing-risk-allowance-to-railway-workers-is-on-narmus-agenda-shiv-gopal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-128596-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमू के एजेंडे में है रेलकर्मियों को जोखिम भत्ता दिलाना : शिव गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमू के एजेंडे में है रेलकर्मियों को जोखिम भत्ता दिलाना : शिव गोपाल
Sun, 06 Oct 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
रोजा जंक्शन स्टेशन पर सभा में बोते नरमू महामंत्री शिवगोपाल मिश्र।स्रोत : यूनियन
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री एवं जेसीएम के सेकेट्री स्टाफ साइड शिव गोपाल मिश्रा शनिवार को जनपद में पहुंचे। उन्होंने तिलहर रेलवे स्टेशन व रोजा जंक्शन पर हुई सभा में रेलकर्मियों को संबोधित किया।
बोले कि गेटमैनों को आठ घंटे ड्यूटी, टीआरडी, कैरीज एंड वैगन, सिग्नल विभाग, आर्टिजन स्टाफ के कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिलाना नरमू के एजेंडे में है। सभी ट्रैकमैनों के लिए एलडीसीई पदों पर चयन की प्रक्रिया खुलवाने का काम किया जाएगा। यूनियन ने बीआरएस के माध्यम से एक लाख से अधिक रेलकर्मियों के बच्चों को नौकरी दिलाई है। यह क्रम जारी रहेगा।
उन्होंने चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ का दर्जा और लोको पायलट को 4600/4800 ग्रेड दिलाने, रेलवे कालोनी की दुर्दशा को दूर करने के लिए अलग बजट बनवाकर विशेष कार्य कराने का आश्वासन दिया। कहा कि गजट आने दीजिए, अगर जो चीजें कर्मचारी हित में नहीं होंगी तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में फतेहगंज पूर्वी में महामंत्री का स्वागत किया गया। यहां से बाइक रैली के रूप में तिलहर स्टेशन फिर रोजा जंक्शन पर स्वागत व सभाएं हुई। इस मौके पर मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुहैल खालिद, दीपक यादव, सुनील तिवारी, पंकज सक्सेना, शिवकुमार सक्सेना, रामोतार शर्मा मौजूद रहे।