फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Protest to start movement of light vehicles on Kolaghat bridge

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराने के लिए धरना

Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Protest to start movement of light vehicles on Kolaghat bridge
कोलाघाट पुल को शुरु कराने के लिए धरना प्रदर्शन करते कोलाघाट पुल संघर्ष मोर्चा के लोग। संवाद
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल पर हल्के वाहनों का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर कोलाघाट पुल संघर्ष मोर्चा ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

29 नवंबर 2021 में कोलाघाट पुल का एक पिलर टूटने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया था। लोगों को करीब 80 किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ रहा है। तकनीकी जांच में पुल को वाहनों के आवागमन के योग्य नहीं बताया गया था। प्रशासन ने पैंटून पुल बनवा दिए थे। बरसात में पैंटून पुल हटा दिए गए हैं। पूर्व में लोगों की मांग पर दोपहिया वाहनों को निकलने की अनुमति दे दी गई थी। लोगों ने जब कार आदि के निकलने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया था तो प्रशासन ने लोड टेस्ट कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एक साल बीतने के बाद भी लोड टेस्ट न होने से नाराज ग्रामीणों ने कोलाघाट पुल संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर ने बताया कि 23 जुलाई तक क्रमिक अनशन रहेगा। 24 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। चौधरी विनोद यादव ने जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए पुल का लोड टेस्ट कराकर हल्के वाहनों के लिए चालू करा देना चाहिए। इस दौरान ओमपाल सिंह कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, रवीश पाल सिंह कुशवाहा, रामदास राठौर, सूरजपाल सिंह यादव, रामवीर सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed