फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

धार्मिक स्थल पर लिंटर डाले जाने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest
शाहजहांपुर। धार्मिक स्थल पर लिंटर डाले जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में तमाम तमाम कार्यकर्ताओं खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन शुरू किया। राजेश ने कहा कि करीब एक महीने पहले 15 बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था। इसमें मोहल्ला बाडूजई में धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने की मांग भी शामिल थी। तब निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप लगाया कि प्रशासन की आंखों में धूल झोककर धार्मिक स्थल पर फिर निर्माण शुरू करा दिया गया। दो दिन पहले जानकारी होने पर डीएम व एसपी को जानकारी देते हुए आपत्ति जताई गई थी और हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम प्रशासन और एसपी ने आश्वासन दिया कि लिंटर नहीं पड़ेगा, लेकिन मंगलवार को सुबह तेजी से काम चल रहा था। इसको लेकर प्रशासन व पुलिस को अवगत कराया गया, जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। बाद में प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और इंस्पेक्टर सदर बाजार के खिलाफ जांच का आश्वासन मिलने पर जाम को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के अंदर कार्रवाई न होने पर दोबारा जाम लगाने व आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान अंकित सिंह, हरीश प्रजापति, गोविंद मिश्रा, अशनील सिंह, धमेंद्र सिंह, मुनिराज सिंह, शशिकांत, विजेंद्र सिंह, धीरेंद्र वर्मा, नीरज वर्मा, राहुल कनौजिया, राकेश राजपूत, रजनीश शर्मा, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बताया कि मामले की जांच एडीएम प्रशासन की ओर से की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed