फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest

कश्मीर की घटना के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
protest
पुवायां में पाकिस्तान का पुतला दहन करते बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान कश्मीर में प्रधानाचार्य और शिक्षक की हत्या का विरोध किया। शनिवार दोपहर 12 बजे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहे पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले को आग लगाई। जिला महामंत्री राजेश अवस्थी ने कहा कि कश्मीर में फिर से हिंदुओं की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन भेजा। दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, महानगर मंत्री अश्नील सिंह, प्रखंड मंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला सह संयोजक गोविंद मिश्रा, जिला सह संयोजक गोविंद मिश्रा, अनिल कुमार, राकेश कुमार सिंह, शैंकी शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल ने जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर भी पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताया। जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और तहसीलदार चमन लाल को दिया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, प्रांजल अग्निहोत्री, आलोक शर्मा, अनूप सिंह, सचिन शर्मा, आशीष गुर्जर, समोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार-सिंधौली में की गई जमकर नारेबाजी
खुटार/सिंधौली। बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय के गेट के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। बजरंग दल के संयोजक आर्येंद्र दीक्षित, रामकरन वर्मा, नोखे सिंह, अनुराग मिश्रा, रामसेवक शुक्ला, अनुभव शुक्ला, उदय सिंह, नीलेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बीडीओ को सौंपा गया। सिंधौली में विहिप कार्यकर्ताओं ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। श्यामानंद अवस्थी, रणधीर सिंह, आदेश कुमार, पंकज अवस्थी, रुद्र प्रताप चौहान, अनूप पाल, सुरजीत सिंह, सचिन सिंह, अशोक कुमार शर्मा, राम बहादुर सिंह, विजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
खुदागंज। बजरंग दल के नगर संयोजक राजीव कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवरात्र पर हो रही मांस की बिक्री रोकने के लिए खुदागंज थाना प्रभारी वकार अहमद को ज्ञापन दिया। साथ ही कश्मीर की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ खुदागंज-कटरा को दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी जलाया। अर्पित शर्मा, राजीव सिंह उर्फ अभय, शिवम वर्मा, शिवचरण कश्यप, मोहित सिंह, अभिषेक सिंह, सुरेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
पुवायां में मानव शृंखला बनाकर लगाया जाम
पुवायां। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की है। कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर जाम लगा दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार पहुंचे। शनिवार दोपहर राजीव चौक पर बजरंग दल ने प्रदर्शन दहन किया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

आधे घंटे बाद तक कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाकर खुटार रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाया तो कार्यकर्ता जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर पहुंचे और ज्ञापन लिया। विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक सुधीर सिंह, प्रमोद सिंह, आशुतोष पांडे, उदयराज सिंह, रवि शुक्ला, कृपाल सिंह, शिवकुमार मिश्र, प्रदीप शुक्ला, रमेशचंद्र, सचिन पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पुवायां में शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकालकर कश्मीर में मारे गए शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed