{"_id":"602eb6618ebc3ee912539401","slug":"protest-shahjahanpur-news-bly4377416125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनहित की मांगों को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनहित की मांगों को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कृषि विधेयकों को निरस्त किए जाने सहित जनहित की अन्य कई मांगों को लेकर को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट प
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने सहित जनहित की अन्य कई मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना देने के बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में भाकपा के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार से मिले और उन्हें राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सहित 11 सूत्री मांग पत्र दिया।
विकास खंड ददरौल की ग्राम पंचायत जमौर में ग्राम समाज की जमीनों से अवैध कब्जे हटाकर वहां मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण केंद्र समेत अन्य सरकारी संस्थान खोलने की मांग को लेकर भाकपा और सहयोगी संगठन खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता गत आठ दिन से जीआईसी मैदान पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इस बीच, भाकपा के केंद्रीय नेतृत्व से कृषि कांनूनों और पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्य वृद्धि के खिलाफ आदि कई मुद्दों पर प्रदर्शन करने के निर्देश मिलने पर सुबह दस बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं का धरना स्थल पर जमावड़ा होने लगा।
वहां से कार्यकर्ता पार्टी का बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए भाकपा के जिला सह सचिव रामशंकर लाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां भी देर तक नारेबाजी की और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में तीन वर्ष से स्थिर गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने, दिल्ली मेें आंदोलनरत किसानों के आसपास खड़े किए गए अवरोध तत्काल हटाने, पेट्रोलियम उत्पादों की दरों में 50 फीसदी कटौती करने, विद्युत अधिनियम-2020 रद्द करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने आदि मुद्दों का उल्लेख है। धरना-प्रदर्शन में भाकपा के जिला सचिव मो. सलीम, राज्य कौंसिल के सदस्य सुरेश कुमार, संजीव कुमार, अफसाना, धनदेवी, मीना, उर्मिला, राम निवास, जगदीश कुमार, अनिल भास्कर, राम सागर, राम औतार, रामवती, रामनाथ वर्मा आदि शामिल रहे।