फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   protest for road by Ex MLA

सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे पूर्व विधायक, एसडीएम के आश्वासन पर माने

Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
protest for road by Ex MLA
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन में जर्जर सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजेश यादव शनिवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। शाम को धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। विधायक ने दो माह का समय देते हुए दोबारा धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गढ़िया रंगीन गोगेपुर तिराहे के पास धरने पर बैठे पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार और क्षेत्रीय विधायक सपा सरकार में किए गए कार्यों में केवल अपने बोर्ड लगाने का काम कर रहे हैं। गढ़िया रंगीन से जल्लापुर तक करीब 18 किलोमीटर सड़क जर्जर है और पिपरथरा में बाढ़ में कट गए पुल का अभी तक निर्माण नहीं कराया गया, जबकि इस पुल से गढ़िया रंगीन के लोग जैतीपुर आसानी से पहुंचते थे। इस पुल से और भी दर्जनों गांव के लोगों का आना जाना था। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि आम जनता परेशान है। झूठे वादों से काम चल रहा है। जलालाबाद से सपा विधायक शरदवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार हवा में चल रही है। देर शाम एसडीएम तिलहर सौरभ गंगवार धरना स्थल पर पहुंचे, जहां सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव से वार्ता की और दो माह में कार्य शुरू होने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि यदि दो माह में कार्य शुरू नहीं होता तो दोबारा धरना किया जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की दो मुख्य मांगे हैं। एक सड़क, दूसरा पिपरथरा का पुल। जिसके लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। जल्द से जल्द ही दोनों कार्य शुरू कराए जाएंगे। - सौरभ गंगवार, उप जिलाधिकारी तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed