{"_id":"67500869dbc018d92b0ff7ef","slug":"protest-for-pontoon-bridge-at-wazirpur-ghat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-132514-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल के लिए धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल के लिए धरना-प्रदर्शन
Wed, 04 Dec 2024 01:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
अल्हागंज में पैंटून पुल बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान यूनियन अखण्ड प्रदेश के पदाधि
अल्हागंज। रामगंगा के वजीरपुर घाट पर पैंटून पुल बनवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने वहां मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र व ज्ञापन भेजा।
बताया कि वजीरपुर घाट करीब 100 वर्ष पुराना है। वहां से नदी के दोनों तटों पर बसे करीब चार दर्जन गांवों से प्रतिदिन तमाम ग्रामीण नाव के सहारे नदी पार जाने के लिए मजबूर हैं। कई बार नाव पलटने की घटनाएं हो चुकीं हैं। किसानों को कृषि यंत्र ले जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ज्ञापन में छुट्टा गोवंश को पकड़कर संरक्षित कराने, वजीरपुर में गोशाला का निर्माण कराने, किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने को कस्बे में सरकारी मंडी कायम किए जाने आदि मांगें शामिल हैं। धरना प्रदर्शन में मेघराज सिंह, यूनियन के जिला प्रभारी अनुज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, अनुज कुमार, श्यामसुंदर मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद