{"_id":"68a4b8dbd09d311e4e0a0dad","slug":"project-approved-in-smart-citynow-waiting-for-the-work-to-start-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150743-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्मार्ट सिटी की फाइलें दबी...कार्य शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्मार्ट सिटी की फाइलें दबी...कार्य शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन
लोधीपुर में बनाया गया नलकूप। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। स्मार्ट सिटी में प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। शहर में कई प्रोजेक्ट की धनराशि जारी होने के बावजूद कार्य अटके हुए हैं। खन्नौत नदी पर रिवर फ्रंट, लोधीपुर मोहल्ले को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए नाला निर्माण और जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जबकि यह प्रक्रिया में आ चुके हैं। अफसरों की फाइलों में प्रोजेक्ट दबकर रह गए हैं।
शहर के मोहल्ला लोधीपुर में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी मोहल्ले तक आ जाता है। लोगाें को बाढ़ से बचाने के लिए वैश्विक नगरीय योजना के अंतर्गत लोधीपुर वार्ड के किनारे रिवर फ्रंट की स्वीकृति प्रदान हो गई थी। कार्य के लिए सिंचाई विभाग को नामित किया गया था।
यह कार्य लोधीपुर से हनुमत धाम तक होना था। इसके लिए बजट की पहली किस्त भी जारी कर दी गई, लेकिन अब तक कार्य ही शुरू नहीं कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सिंचाई विभाग ने पूरा डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी है। इसके बाद टेंडर होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
इसी तरह अमृत योजना 2.0 में लोधीपुर मोहल्ले को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लगातार जलापूर्ति देने के लिए पेयजल सुविधा से जोड़ने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसका बजट भी स्वीकृत हो गया। कार्य का शिलान्यास वित्त मंत्री ने किया था। इस कार्य में 23 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाना, दो ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक का निर्माण होना था। जल निगम ने ट्यूबवेल बना दिए हैं, लेकिन शेष कार्य की सुध नहीं ले रहा है।
--
नाला निर्माण का इंतजार, जलस्तर बढ़ने पर बढ़ जाती है धड़कन
शहर में खनौत नदी का जलस्तर में इजाफा होने पर लोगों के दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसका पानी लोधीपुर में मकानों और गलियाें तक पहुंच जाता है। समस्या को देखते हुए नेत्रपाल की मोड़ से नदी तक तीन सौ मीटर का नाला निर्माण होना है। इस कार्य में एक करोड़ 29 लाख रुपये खर्च आएगा। इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कार्य अटका पड़ा है।
-- -- -
नाले का निर्माण कार्य नगर निगम को कराना है। बारिश के कारण कार्य में विलंब हो रहा है। मौसम खुलने पर कार्य को शुरू कराया जाएगा। रिवर फ्रंट का कार्य सिंचाई विभाग कार्यदायी संस्था है।
- आशीष त्रिवेदी, एक्सईएन, नगर निगम
--
वार्ड के लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रस्ताव पास कराए थे, लेकिन उस पर कार्य शुरू नहीं किया गया। संबंधित अफसर को कई बार पत्राचार किया है। वित्त मंत्री को भी अवगत करा चुके हैं।
- रूपेश वर्मा, पार्षद