फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Professor Shyam Bihari studied at GIC and had come to the village for his uncle's daughter's wedding.

Shahjahanpur News: जीआईसी में पढ़ते थे प्रो. श्याम बिहारी, चाचा की बेटी की शादी में आए थे गांव

Fri, 02 Jan 2026 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Professor Shyam Bihari studied at GIC and had come to the village for his uncle's daughter's wedding.
ददरौल के सिमरा खेड़ा गांव में दिवंगत विधायक श्यामबिहारी के शोकाकुल परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रो. श्याम बिहारी की अचानक मृत्यु से उनके पैतृक गांव ददरौल विकासखंड के सिमराखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए। वह राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। पिछले वर्ष वह चाचा विनोद उर्फ पहाड़ी की बेटी की शादी में शामिल होने गांव आए थे।
विज्ञापन


प्रोफेसर श्याम बिहारी के पिता राधेश्याम जलालाबाद के गुरगांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक थे। चचेरे भाई हरि नरेश ने बताया कि गांव में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद श्याम बिहारी ने शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल किया। बरेली में रहते हुए छोटे भाई श्रीपाल को पढ़ाया।
विज्ञापन


वर्ष 1995 में पिता के निधन के बाद पूरा परिवार बरेली शिफ्ट हो गया। उसके बाद उनका आना-जाना कम हो गया, लेकिन गांव से काफी स्नेह था। विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र राजनीति करने के साथ ही वह आरएसएस से भी जुड़े रहे। श्याम बिहारी का गांव में भरा-पूरा कुनबा है। उनके परिवार में करीब डेढ़ सौ लोग हैं। उनके निधन पर भाजपा विधायक अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

इतिहास से थे डबल एमए, 15 नौकरियां छोड़ीं

चचेरे भाई ने बताया कि श्याम बिहारी काफी होनहार थे। वह इतिहास से डबल एमए थे। वह बीसलपुर के कॉलेज में तैनात रहे। डाकघर में भी नौकरी की। उन्होंने करीब 15 नौकरियां छोड़ीं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed