{"_id":"6942ee2ae4a21176590a2cc5","slug":"private-buses-are-violating-permit-conditions-action-demanded-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160576-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रहीं निजी बसें... कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रहीं निजी बसें... कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर गेट मीटिंग में बोलते शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की गेट मीटिंग में डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि परमिट शर्तों का उल्लंघन कर निजी बसों का संचालक परिवहन निगम को नुकसान पहुंचा रहा है।
बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर गेट मीटिंग में शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय मार्गों पर अवैध संचालन से निगम को चपत लग रही है। बस अड्डे के एक किमी के परिधि में निजी बसों व चार पहिया वाहनों के चलने से शासनादेश का उल्लंघन हो रहा है।
अखिल भारतीय पर्यटक परमिट से लेकर निजी बस संचालक तक परमिट शर्तों की धज्जियां उड़ाकर राष्ट्रीयकृत मार्गों पर परिवहन निगम की तरह बसों को चलाया जा रहा है। इससे निगम की आय व राज्य सरकार के राजस्व को हानि पहुंच रही है।
विज्ञापन
शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने मांगों को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर ट्रैफिक शाखा मंत्री साहेबराम यादव, प्रदीप दीक्षित, प्रियंका, अर्चना मिश्रा, विजय शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
-- -- -
मुख्यालय से कराएंगे मानदेय वृद्धि के मुद्दे का समाधान
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष वीके त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल ने कहा कि संविदा कर्मियों के वेतन में मानदेय के मुद्दे को परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से समाधान कराएंगे। बैठक में रणजीत सिंह, ऐशपाल सिंह, चंद्र मोहन त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, कमलेश कुमार, मनोज सिंह, गौरव सिंह, ब्रज किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।