फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Private bus full of Bihari laborers overturned in a ditch in Shahjahanpur 30 workers injured three in critical condition

शाहजहांपुर: बिहारी मजदूरों से भरी निजी बस खाई में पलटी, 30 श्रमिक घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 22 Feb 2022 08:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 08:45 PM IST
सार

पुवायां-निगोही मार्ग का निर्माण चल रहा है। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने रोड किनारे की मिट्टी जेसीबी से खुदवाकर रोड पर डलवा दी है। इससे रोड किनारे गहरी खाई बन गई है। किसी वजह से अनियंत्रित हुई बस इसी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Private bus full of Bihari laborers overturned in a ditch in Shahjahanpur 30 workers injured three in critical condition
खाई में पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बिहार के मोतिहारी जिले से अंबाला जा रही श्रमिकों से भरी निजी बस मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुवायां क्षेत्र में पुवायां-निगोही मार्ग पर खाई में पलट गई। बस में करीब 170 श्रमिक थे। 30 श्रमिक घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


पुवायां-निगोही मार्ग का निर्माण चल रहा है। निर्माण करा रहे ठेकेदार ने रोड किनारे की मिट्टी जेसीबी से खुदवाकर रोड पर डलवा दी है। इससे रोड किनारे गहरी खाई बन गई है। किसी वजह से अनियंत्रित हुई बस इसी खाई में गिर गई। पुलिस ने श्रमिकों को पुवायां के एक गेस्ट हाउस में रुकवाया है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed