फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Principal and Secretary face to face, allegations made

Shahjahanpur News: आमने-सामने प्रधान और सचिव, लगाए आरोप

Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Principal and Secretary face to face, allegations made
कांट। अभायन, गुरथना, बरुआ बुजुर्ग के प्रधानों ने डीएम और सीडीओ को ज्ञापन देकर पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगाए हैं। वहीं सचिव ने आरोपों को निराधार बताते हुए प्रधानों पर विकास कार्य में लापरवाही बरतने की बात कही है।
विज्ञापन


जनता दर्शन में कांट के गांव अभायन की प्रधान अतरकली, गुरथना की प्रधान कंचन यादव और बरुआ बुजुर्ग की प्रधान रामवती ने डीएम और सीडीओ को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम सचिव अनामिका गौतम का कार्य एवं व्यवहार मनमानीपूर्ण है। प्रधानों ने ग्राम सचिव पर कमीशन मांगने का भी आरोप लगाया। बताया कि सचिव पूर्व प्रधान एवं राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से मिलकर नए-नए विवाद उत्पन्न कर रही हैं। विरोध करने पर प्रधानों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर बनाने के लिए प्राइवेट व्यक्ति लगाने का आरोप भी सचिव पर लगाया। सचिव अनामिका गौतम ने बताया कि उन पर लगाए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसी को नहीं धमकाया बल्कि उन्हें ही धमकाया जा रहा है। ग्राम अभायन की प्रधान ने अभी तक खाता नहीं खुलवाया है जबकि उनसे कई बार कहा जा चुका है। ग्राम गुरथना और अभायन में कई बार कहने के बावजूद अमृत सरोवर का कार्य अधूरा पड़ा है। इसके अलावा भी कई गलत कामों पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इस वजह उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed