फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prime Minister Matritva Vandana Yojana: Beneficiaries will get benefits after 10 months

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना : लाभार्थियों को 10 माह बाद मिलेगा लाभ

Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Matritva Vandana Yojana: Beneficiaries will get benefits after 10 months
शाहजहांपुर। वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का पोर्टल बंद होने के बाद से लाभ पाने के लिए भटक रहीं महिला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। नए पोर्टल पर 10 महीने बाद पुराना डाटा दिखाई देने लगा है। शुरुआत में ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों के खातों में जल्द ही धनराशि ट्रांसफर हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को पहले बच्चे का जन्म होने पर तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की धनराशि सरकार से मिलती है। इसके लिए आशा कार्यकत्री के जरिए आवेदन करना होता है। धनराशि आवेदक के खाते में सीधे आती है। 26 मार्च 2023 को योजना का पोर्टल बंद कर नया पोर्टल 2.0 लांच किया गया। इसमें आवेदन करने वाले 90 प्रतिशत आवेदकों को भुगतान का दावा किया गया था, जबकि बड़े पैमाने पर लोग भुगतान के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास कई शिकायतें आने के बाद शासन स्तर पर करीब 15 बार पत्राचार किया। बैठकों में पुराने डाटा का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार के अनुसार, ग्रामीण स्तर का पुराना डाटा पोर्टल पर दिखने का विकल्प आ गया है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के पोर्टल पर डाटा दिखने भी लगा है। जिन लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है, उनके खातों में अब ब्लॉक स्तर से भेजी जाएगी, जबकि नगरीय क्षेत्र के पुराने आवेदकाें को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नए पोर्टल पर 9044 ने पंजीकरण कराया
-प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के पोर्टल 2.0 में अभी तक 9044 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनके भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य से 15 फरवरी तक विशेष पंजीकरण अभियान चल रहा है।

-------
-पुराने पोर्टल का डाटा दिखने से लोगों का लाभ मिलेगा। डाटा के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। आवेदकों को शत-प्रतिशत लाभ देना हमारी प्राथमिकता है। - डॉ. गाेविंद स्वर्णकार, एसीएमओ

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed