{"_id":"66ff1c44952d3941f005b084","slug":"prices-of-fruits-and-dry-fruits-increased-along-with-puja-materials-on-shardiya-navratri-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-128461-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शारदीय नवरात्र पर बढ़े पूजन सामग्री के साथ बढ़े फलों व मेवा के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शारदीय नवरात्र पर बढ़े पूजन सामग्री के साथ बढ़े फलों व मेवा के दाम
Fri, 04 Oct 2024 04:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज में पूजन सामग्री की खरीदारी करतीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के चलते बाजार में फलों व ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ गई है। साथ ही शृंगार के सामान की भी भी बिक्री हो रही है। बहादुरगंज में पूजन सामग्री के विक्रेता अनुज गुप्ता ने बताया कि मातारानी की शृंगार की सामग्री के साथ चुनरियां बिक रहीं हैं। पूजन सामग्री का पैकेट बाजार में उपलब्ध है। इसमें जौ, सुपारी, सिंदूर, कपूर सूखा नारियल और लौंग है।
मां के शृंगार के भी सामान अलग-अलग दाम में उपलब्ध है। इनकी रेंज 50 से 150 रुपये तक है। लहंगा-चुनरी के साथ माता को चढ़ाने के लिए कई तरह के फूलमाला कई रेंज में उपलब्ध है। यह 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बिक रहे हैं। मखमल से लेकर जॉर्जट के कपड़ों में लहंगा उपलब्ध है। मोती व कुंदन से जड़ा लहंगा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। डिजाइनर कलश व दीये भी उपलब्ध हैं। नवरात्र के पहले दिन स्थापना के लिए कलश 10 रुपये से 50 रुपये तक खूब बिके। रंगीन कलशों के साथ-साथ जय माता दी, मां व ओम लिखे कलशों की काफी मांग दिखी।
80 से 120 रुपये किग्रा तक बिक रहे सेब, मखाने 1400 से 1500 में हुए
- नवरात्र पर मांग के चलते फलों के दाम 20 से 50 रुपये तक बढ़े हैं। पिछले सप्ताह 80 से 100 रुपये प्रति किग्रा बिकने वाला सेब नवरात्र से एक दिन पहले 80 से 120 रुपये में हो गया है। पपीता और मौसमी 50 से 60 रुपये प्रति किग्रा, केला 50 से 60 रुपये दर्जन, नारियल 40 से बढ़कर 50 रुपये पीस बिक रहा है। फल विक्रेता तसलीम ने बताया कि आढ़त से फलों के दाम बढ़े है।
विज्ञापन
किराना व्यापारी सौरभ ने बताया कि जन्माष्टमी से अबतक बादाम, चिरौंजी, काजू, मखाना और छुआरा आदि के 20 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं। ड्राई फ्रूट के रेट में मखाना 1400 से 1500 रुपये प्रति किग्रा हो गया है। बादाम 750 से 800 रुपये, काजू 900 से 1000 रुपये, अखरोट 700 रुपये, छुआरे 300 से 400 रुपये, नारियल फुटकर बाजार में 150 से बढ़कर 250 रुपये किग्रा हो गया है।