{"_id":"6894fcd543d2b7d6ee084a18","slug":"preparations-to-demolish-141-dilapidated-schools-waiting-for-dms-permission-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149965-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर 141 विद्यालयों को ध्वस्त कराने की तैयारी, डीएम की अनुमति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर 141 विद्यालयों को ध्वस्त कराने की तैयारी, डीएम की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद के 101 विद्यालयों के भवनों को जर्जर घोषित होने के बाद 40 स्कूलों की आख्या और प्राप्त हो गई। इन स्कूलों को ध्वस्त कराने के लिए डीएम से अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। बीएसए ने स्कूलों को सुरक्षित स्थानों पर बैठाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 885 स्कूलों के भवन को जर्जर के रूप में चिह्नित किया गया था। इस बीच अमर उजाला ने जर्जर स्कूलों की स्थिति की पड़ताल करते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पूरे प्रदेश में चले अभियान में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने समिति का गठन करते हुए जर्जर स्कूलों की जांच कराई।
समिति ने पहले चरण में 101 स्कूलों के जर्जर होने की रिपोर्ट दी। इन्हें ध्वस्त करने की तैयारी शुरू की गई थी। बृहस्पतिवार को बीईओ ने 40 और जर्जर स्कूलों की आख्या रिपोर्ट दी थी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जर्जर स्कूलाें के ध्वस्तीकरण के लिए फाइल डीएम को भेजी गई है। वहां से अनुमति आने का इंतजार है।
विज्ञापन
--
छतों की सफाई कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश
बारिश के बाद स्कूलों की छतों की सफाई के लिए बीएसए ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक अभियान चलाकर कर्मचारियों से छतों को साफ कराया जाए। दीवार जर्जर होने पर मरम्मत कराई जाए। स्पष्ट किया कि किसी भी जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाया जाए।