फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Preparations fell flat... half the city grappled with traffic jams.

Shahjahanpur News: धरे रह गए इंतजाम...जाम से जूझा आधा शहर

Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations fell flat... half the city grappled with traffic jams.
शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज पर जाम के कारण लगी वाहनाें की कतार। संवाद
शाहजहांपुर। रावण दहन देखने निकली भीड़ मंगलवार शाम शहर की सड़कों पर उमड़ी तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान और ओसीएफ की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क खोदाई से पहले ही संकरे हुए मार्ग और कई रास्ते बंद होने के कारण वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया। नतीजा यह रहा कि लाल इमली से निशात चौराहा, कांग्रेस कार्यालय से विश्वनाथ मंदिर और कवि तिराहे से ओवरब्रिज तक लोग जाम में फंसे रहे। बच्चों और परिवार के साथ मेला देखने निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

दशहरा पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया था। कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए और शाम को परिवहन निगम की बसों का शहर के अंदर संचालन भी रोक दिया गया। इसके बावजूद शाम होते ही वाहनों का दबाव बढ़ता गया और डायवर्जन व्यवस्था बेअसर नजर आई। टाउन हॉल हॉकी क्लब के सामने रास्ता बंद होने से लाल इमली से निशात रोड होते हुए टाउन हॉल जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कार, ई-रिक्शा और बाइकें घंटों फंसी रहीं। लिंक मार्गों पर जाने की कोशिश करने वालों को वहां भी जाम मिला। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

--
लगी रहीं वाहनों की कतारें
लाल इमली चौराहा से निशात चौराहा और कांग्रेस कार्यालय से विश्वनाथ मंदिर तक वाहनों की कतार लगी रही। कवि तिराहे से ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शों की लंबी लाइन लग गई। इससे बाइक सवार भी जाम में फंस गए। कचहरी ओवरब्रिज से इमली रोड की ओर यातायात पुलिस ने बैरियर लगाकर सड़क को दो हिस्सों में बांटा, लेकिन इसके बावजूद यातायात सुचारु नहीं हो सका। खिरनीबाग रामलीला मैदान की ओर जाने वाले जेल रोड, सदर मार्ग, कचहरी मार्ग और जीआईसी मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बना रहा। रावण दहन देखने पहुंचे लोगों को मैदान तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बच्चों को मेला दिखाने निकले, जाम में फंसे
रावण दहन और मेला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ निकले। रास्ते में जाम लगने के कारण कई लोग काफी देर तक जाम में ही फंसे रहे। जाम के कारण ओसीएफ और खिरनीबाग रामलीला मैदान की ओर जाने वाले लोगों को रास्ता बदलना पड़ा। कई लोगों ने पैदल ही आगे बढ़ना बेहतर समझा।
--
पहले से थी तैयारी, फिर भी बिगड़ी व्यवस्था

दशहरा पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की थी। कई जगह बैरियर लगाए गए थे और शहर में बसों का संचालन भी सीमित किया गया था। इसके बावजूद सड़कों पर वाहनों का दबाव संभल नहीं सका। सड़क खोदाई और बंद मार्गों के कारण पहले से सीमित वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।

--
भीड़ के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सभी प्रमुख प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। यातायात प्लान का पालन कराया गया है।



-रनवीर सिंह, सीओ यातायात

शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज पर जाम के कारण लगी वाहनाें की कतार। संवाद

शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज पर जाम के कारण लगी वाहनाें की कतार। संवाद

शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज पर जाम के कारण लगी वाहनाें की कतार। संवाद

शाहजहांपुर में कचहरी ओवरब्रिज पर जाम के कारण लगी वाहनाें की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed