फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant woman dies in private hospital after flood

Shahjahanpur News: गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में मौत के बाद हंगामा

Sat, 13 Apr 2024 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies in private hospital after flood
निगोही में महिला की मौत के बाद जाम लगाएं मृतका के परिजन। स्रोत : जागरुक पाठक
निगोही। गांव भुंडी निवासी प्रेमपाल की गर्भवती पत्नी बिटाेली देवी की ऑपरेशन के दौरान अधिक खून बह जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

नाराज परिजनों ने जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। बृहस्पतिवार को बिटोली देवी को प्रसव पीड़ा होने पर पति उसे निगोही सीएचसी पर लेकर आया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया, तब परिजनों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजन सामान्य प्रसव का इंतजार करने लगे। सुबह चार बजे महिला का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, खून बहने पर उसे रेफर कर दिया गया। इस दौरान बिटोली देवी की मौत हो गई।
सूचना पर परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक सिंह पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पति प्रेमपाल ने थाने में तहरीर दी। करीब चार घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

--------------
-महिला की मौत के बाद हंगामा होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
अमित चौरसिया, सीओ सदर
-------------
-महिला की मौत का मामला संज्ञान में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर मामले की जांच कराकर नियम के अनुसार कार्रवाई करेंगे। बिना पंजीकरण वाले अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed