फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Precise planning and time management is necessary to achieve the target: Suresh Khanna

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सटीक योजना और समय प्रबंधन जरूरी : सुरेश खन्ना

Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Precise planning and time management is necessary to achieve the target: Suresh Khanna
शाहजहांपुर। अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि कॅरियर तय कर उसके अनुरूप समय प्रबंधन और योजना बनाकर काम करने से निश्चित तौर पर ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य केंद्रित होने के साथ ही हमें हमेशा सकारात्मक विचार रखकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


रेती रोड स्थित सत्यम इंपीरिया लॉन में आयोजित सम्मान समारोह की शुरुआत वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप जलाकर की। उन्होंने 15 निजी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मेधावियों की प्रतिभा निखारने के लिए स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी स्मृति चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर अलंकृत किया।
विज्ञापन

मेधावियों को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यहां आए अधिकतर बच्चों ने सीए, बिजनेसमैन, डॉक्टर, सिविल सर्विसेज आदि प्रोफेशन में जाने का सपना संजोया हुआ है। यह अच्छी बात है कि इन्होंने अभी से अपने भविष्य की दिशा तय कर ली है। इस सपने को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि इसके अनुरूप टाइम मैनेजमेंट, प्लानिंग की जाए और खुद को फोकस रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रूजवेल्ट का उदाहरण देते हुए मेधावियों को जिद पालने और आशावादी बने रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि चाहें खेल के मैदान में हों या क्लासरूम में, जो भी कार्य करें, उससे पूरी तरह जुड़ जाएं। जब हमारा फोकस हमारे काम से हटता है तो हमें नुकसान उठाना पड़ता है। काम के प्रति संपूर्ण जुड़ाव बेहद आवश्यक है। ऐसा करने से भविष्य में भी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि जब हम कोई कुविचार मन में लाते हैं तो वह कई बार हमारे भविष्य को बर्बाद कर देता है। इसी वजह से हमें सकारात्मक रहते हुए हमेशा आशावादी बने रहने की आवश्यकता है। उन्होंने मेधावियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामना दी। कार्यक्रम में सहभागी प्रायोजक सत्यम इंपीरिया लॉन और अलीबाबा टेलीकॉम रहे।



इन स्कूलों के मेधावियों और शिक्षकों का किया गया सम्मान

तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कर्नल एकेडमी ग्लोबल, डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज, होली एंजिल स्कूल, जॉन नेव सीनियर सेकेंड्री स्कूल, शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बंडा, कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज, बंडा, न्यू ग्रेट स्कॉलर्स इंटर कॉलेज और पं. रघुवर दयाल मिश्र इंटर कॉलेज, अल्हागंज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रोजी पब्लिक स्कूल, जलालाबाद, श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed