फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prdani 71.62 percent of the vote in the final stage

प्रधानी के लिए अंतिम चरण में 71.62 प्रतिशत मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prdani 71.62 percent of the vote in the final stage
जलालाबाद तहसील के तीनों विकास खंडों में बुधवार को प्रधानी के अंतिम चरण के चुनाव में 71.62 प्रतिशत मतदान हुआ। हमेशा की तरह इस बार भी ग्रामीणों ने लोकतंत्र के प्रति जबर्दस्त आस्था का प्रदर्शन किया और सुबह से ही जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान ब्लॉक के बूथों पर कतारें लगने लगीं। हालांकि, दोपहर बाद आसमान पर बादल छाने से मौसम बिगड़ने लगा, लेकिन इससे मतदाताओं के उत्साह पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कई बूथों पर मतदान के नियत समय के बाद भी वोटरों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

इस बीच, चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद, डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार ने सुरक्षा बलों के साथ तीनों विकास खंडों के तमाम बूथों पर जाकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और पोलिंग पार्टियों को बेखौफ होकर किसी के दबाव में आए बगैर वोटिंग कराने के निर्देश दिए। यही नहीं, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत पुलकित खरे ने जलालाबाद, एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने कलान और एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने मिर्जापुर ब्लॉक में मूवमेंट बनाए रखा।
विज्ञापन

अफसरों की सक्रियता और उनके लगातार भ्रमण शील बने रहने से ग्रामीणों ने भी मतदान में खासी दिलचस्पी दिखाई। उनकी कोशिशों के उत्साहजनक नतीजे भी सामने आए। मिर्जापुर में सर्वाधिक 72.82 फीसदी वोट पड़े जबकि 72.62 प्रतिशत मतदान के साथ जलालाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायतें दूसरे स्थान पर रहीं। कलान ब्लॉक में मतदान में तुलनात्मक गिरावट दर्ज हुई क्योंकि वहां 69.46 प्रतिशत वोट पड़ सके। इस तरह प्रधानी की 194 सीटों के लिए 1838 दावेदारों का भाग्य मत पेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थरिया गांव में पसरी
रही अभूतपूर्व शांति
मतदान के दौरान मिर्जापुर ब्लॉक के थरिया गांव में अभूतपूर्व शांति पसरी रही। पूर्वांह 11.30 बजे अफसरों की फ्लीट मिर्जापुर से कलान की ओर बढ़ी तो थरिया गांव में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होता मिला। दरअसल, प्रशासन ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान थरिया में हुए बवाल को गंभीरता से लेते हुए वहां वोटरों और पोलिंग पार्टी की सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए। इस वजह से गड़बड़ी करने का कोई साहस नहीं जुटा सका।

अफसरों की गाड़ियां देख खिसके ग्रामीण
मिर्जापुर-कलान मार्ग पर स्थित नरसुइया गांव के मोड़ पर बने ढाबा के पास कुछ ग्रामीण नजदीकी पोलिंग स्टेशनों पर मतदान की हवा भांपने को जुटे थे। इसी बीच, उधर से सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम प्रशासन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाऌिय़ों का काफिला गुजरा तो ढाबा पर मौजूद ग्रामीणों में घबराहट फैल गई। हड़बड़ी में तमाम ग्रामीण रोड से उतरकर ढाबा के पीछे खेतों में जा छिपे। अफसरों के आगे निकलने पर ग्रामीणों ने सीधे घरों की राह पकड़ ली।


कोला बूथ से पुलिस
ने खदेड़े फर्जी वोटर
अफसरों की टीम का नेतृत्व कर रहीं डीएम शुभ्रा सक्सेना सुबह जलालाबाद पहुंचीं और वहां से सीधे मिर्जापुर रोड के कोला गांव के मतदान केंद्र पर धावा बोला। उन्होंने मतदान केंद्र पर लाइन में लगे वोटरों की आईडी चेक कीं तो उन्हें कुछ पहचान पत्र संदिग्ध प्रतीत हुए। इस पर साथ मौजूद एसपी बबलू कुमार से इशारा पाकर पुलिस की सीआईडब्ल्यू टीम के काली वर्दीधारी जवानों ने संदिग्ध आईडी वाले ग्रामीणों को कार्रवाई की चेतावनी देकर वहां से खदेड़ दिया।


जरियनपुर सीएचसी पर
लगा वोटरों का मेला
कोलाघाट पुल क्रॉस करके अफसरों का काफिला दोपहर 1.30 बजे मिर्जापुर ब्लॉक के जरियनपुर सीएचसी परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचा। उस वक्त बूथों पर कतारें लगी होने के साथ फासले से अन्य तमाम मतदाता भी इधर-उधर खड़े थे। डीएम ने मतदान केंद्र के अंदर जाकर पीठासीन अधिकारी से पोलिंग का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने कतारों से अलग खड़े लोगों को लाइन में लगने या फिर वहां से चले जाने के निर्देश दिए। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर में वहां से भीड़ छट गई।


चौथे चरण में ब्लॉक वार मतदान प्रतिशत: एक नजर
------------------------------------------
               जलालाबाद   मिर्जापुर   कलान   औसत
08 बजे          6.0         5.2      5.1     5.4
09 बजे         11.0       10.8    12.4    11.4  
10 बजे         21.0       20.3    19.5    20.6
11 बजे         31.0       31.2    30.0    30.7   

12 बजे         40.5       41.0    39.4    40.3
01 बजे         51.0       51.3    51.8    51.3
02 बजे         59.2       58.7    59.5    59.0
03 बजे         65.0       65.9    64.5    65.1    
अंतिम ब्योरा     72.6       72.8    69.4   71.62  
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed