{"_id":"6a89e0ed346c4ad10e026969","slug":"prathak-won-a-bronze-medal-in-taekwondo-in-bengaluru-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-182418-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंगलूरु में प्रथक ने जीता ताइक्वांडो में कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंगलूरु में प्रथक ने जीता ताइक्वांडो में कांस्य पदक
विज्ञापन
प्रथक सक्सेना को सम्मानित करते एसोसिएशन सचिव एचएस थापा। स्रोत : एसोसिएशन
शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली की ओर से बंगलूरु स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के केवी-2 के छात्र प्रथक सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
कक्षा 12 के छात्र प्रथक सक्सेना के जनपद लौटने पर शाहजहांपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एचएस थापा ने फूलमाला पहनाकर और मेडल देकर उनको सम्मानित किया। उन्होंने प्रथक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रीय कोच राहुल सिंह ने बताया कि प्रथक ने उनके मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
वह इससे पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक जीत चुके हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सक्सेना और आदित्य सक्सेना ने भी प्रथक का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद