फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhans and BDC members leave factionalism and engage in village development

Shahjahanpur News: गुटबाजी छोड़कर गांवों के विकास में जुटें प्रधान और बीडीसी सदस्य

Sun, 06 Oct 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Pradhans and BDC members leave factionalism and engage in village development
विकासखंड भावलखेड़ा सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना। स
भावलखेड़ा। विकास खंड सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गांवों की गुटबाजी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों का बोध कराया। कहा कि पूर्व और वर्तमान प्रधानों के बीच तकरार गांवों के विकास में बाधक बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधान और क्षेत्र पंचायत निर्वाचित होने का मतलब है कि उन्हें जनता ने चुना है। इसलिए जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी सही तरीके से निभाएं। वर्तमान प्रधान जहां तक चाहते हैं, वहीं तक नाली, सड़क खड़ंजा आदि विकास कार्य कराते हैं। सरकार की योजनाएं जनता के लिए होती हैं, प्रधानों के लिए नहीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधान और बीडीसी सदस्य स्कूल खुलने, अध्यापकों की उपस्थिति, स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या, पढ़ाई की गुणवत्ता, बिजली-पानी की आपूर्ति की स्थिति, सफाई प्रबंधों आदि के बारे में जानकारी रखें तो जनता की बेहतर तरीके से सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कई योजनाओं में कुछ प्रधानों द्वारा पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा से विकास कार्यों में ऊंचाई दी जा सकती है, लेकिन इस ओर प्रधानों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है। आवासों को लेकर भी पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच तनातनी रहती है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख राजाराम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, शरद कुमार सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed