फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradhan organization forewarning

प्रधान संगठन ने दी चक्का जाम की चेतावनी

Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
pradhan organization forewarning
प्रधान संगठन ने दी चक्का जाम की चेतावनी 
प्रधान संगठन की बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में हुई बैठक में प्रधानों की उपेक्षा पर रोष जताते हुए समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रधान संगठन की पुवायां इकाई के अध्यक्ष प्रेमचंद्र दीक्षित ने कहा कि पुवायां के बीडीओ रामगोपाल वर्मा का तबादला कर दिया है, जिससे विकास कार्य पूरे कराने में समस्या हो रही है। बीडीओ का तबादला तत्काल रोका जाना चाहिए। इसके अलावा गांव बेहटा संवात, भटिउरिया, कनपारा, दिउरिया, महुरेना, गुलौली, नत्थापुर, मदारपुर बैवहा के स्कूलों में लगी रसोइयों को बिना कारण हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुरानी रसोइयों को लगाए जाने की मांग भी रखी गई। 
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि कोटेदार अपात्रों को राशन वितरित कर रहे हैं, जबकि गरीब पात्र परेशान घूम रहे हैं, जिससे गरीबों के घर में भुखमरी की नौबत आ गई है। कोटेदारों को राशन, तेल आदि का उठान प्रधानों के सत्यापन के बाद ही कराए जाने की मांग भी रखी गई। प्रधानों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 16 अगस्त को राजीव चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। बैठक के बाद प्रधानों ने प्रदर्शन भी किया। बैठक में शिवाकांत मिश्रा, कयूम खां, ब्रह्मानंद मिश्रा, धीरज मिश्रा, अनिल गुप्ता, बलकार सिंह, अजंतर सिंह यादव, रामदास वर्मा, विजयपाल सिंह, संजय सिंह सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों के हवाले हों 29 विभाग
खुटार। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नानकचंद्र शर्मा ने कहा कि 29 विभाग प्रधानों के हवाले किए जाने चाहिए, इससे ही पंचायत राज का सपना साकार हो सकेगा। नानकचंद्र शर्मा खुटार के ब्लाक सभागार में प्रधानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक सितंबर से निकाली जाने वाली ग्राम स्वराज यात्रा के संबंध में जानकारी देकर प्रधानों से यात्रा में भारी संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की। 

संगठन के प्रदेश महासचिव विपिन मिश्रा ने कहा कि प्रधानों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना चाहिए और पेंशन की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानों को जागरूक करने के लिए पूरनपुर से एक सितंबर से ग्राम स्वराज यात्रा शुरू होगी जो दिल्ली तक जाएगी। बैठक में तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed