फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pradhan made his daughter and sons MNREGA labourers, report filed

Shahjahanpur News: प्रधान ने बेटी और बेटों को बना दिया मनरेगा मजदूर, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pradhan made his daughter and sons MNREGA labourers, report filed
मीरानपुर कटरा। बेटा और बेटी को मनरेगा मजदूर दर्शाकर सरकारी धन के दुरुपयोग पर प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ बीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुदागंज ब्लॉक के बीडीओ रविंद्र कुमार दुबे ने थाने में पौकी ग्राम प्रधान सविता देवी, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह, आयुष गहलोत, ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत सिंह के खिलाफ मनरेगा योजना की गाइडलाइन के विपरीत जॉबकार्ड जारी करके शासकीय धनराशि के दुरुपयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौकी की प्रधान सविता देवी ने अपनी अविवाहित पुत्री रोली का मनरेगा श्रमिक कार्ड नंबर जारी कर वर्ष 2021-2022 में 99 दिवस वर्ष 2022- 2023 में 100 दिवस, वर्ष 2023-2024 में 57 दिवस की मजदूरी का भुगतान करा लिया। अविवाहित पुत्र दिव्यांश के नाम से श्रमिक कार्ड जारी कर वर्ष 2021-22 में 67 दिवस, वर्ष 2022-23 में 94 दिवस, वर्ष 2023-2024 में 100 दिवस की मनरेगा मजदूरी की धनराशि का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से गांव के पुनीत एवं उनके पिता शिवकुमार के मनरेगा श्रमिक कार्ड जारी कर लाखों रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। ग्राम प्रधान ने गांव में मेन सड़क से वीरपाल के खेत तक निर्माण कार्य कराकर 50 हजार रुपये की शासकीय धनराशि का गबन किया है। इसमें खंड विकास कार्यालय खुदागंज से ग्राम प्रधान सविता देवी को अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई को किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed