फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pradarshan

हिंजामं ने फूंका कांग्रेस और बसपा का पुतला

Sun, 14 Dec 2014 11:43 PM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Sun, 14 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘घर वापसी’

विज्ञापन
कर रहे हिंदुओं का विरोध करने वाली कांग्रेस और बसपा दलों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
जिला संयोजक विनय कुमार चड्ढा के नेतृत्व में कार्यकर्ता खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर जुटे और बैठक कर कांग्रेस तथा बसपा के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही घर वापसी का विरोध किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद कार्यकर्ता पुतला लेकर जीआईसी चौराहा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

पुतला दहन में राम सागर अवस्थी, अजय अग्निहोत्री, संजीव यदुवंशी, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, पंकेश मिश्रा, जेडी मिश्रा, अनिल वाजपेयी, सुधीर गुप्ता, अतुल अग्निहोत्री, राम दयाल आदि शामिल रहे।

इससे पूर्व जिला इकाई भंग होने के कारण विनय चड्ढा को जिला संयोजक, गोपाल दीक्षित और अजय अग्निहोत्री को सह संयोजक नामित किया गया। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता, विमल शुक्ला, आलोक मिश्रा, दिलबाग सिंह, अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed