फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Practiced yoga as per autumn season

Shahjahanpur News: शरद ऋतु के अनुकूल योग साधना कर कराया अभ्यास

Sun, 29 Oct 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Practiced yoga as per autumn season
योग साधना का अभ्यास करतीं साधक। संवाद
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय योग साधना केंद्र पर विशेष योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पंचोपचार पूजन कर शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में औषधीय गुणों से युक्त अमृतमयी खीर का राधा-कृष्ण को भोग लगाकर साधकों को शरद ऋतु के अनुकूल योग साधना का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

जिला उप प्रधान जीसी मिश्रा ने पूजन सम्पन्न कराया। विशिष्ट आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए जिला प्रधान डाॅ.अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शरद पूर्णिमा ॠतुपरिवर्तन से जुड़ा स्वास्थ्य और अध्यात्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है। आयुर्वेद के अनुसार यह पर्व स्वास्थ्य, सौंदर्य और उल्लास को बढ़ाता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, केंद्र प्रमुख विपिन रस्तोगी, रचना चांदना, अनामिका अवस्थी, रेनू सक्सेना, सौरभ गोयल, गीता त्रिवेदी, नरेश चंद्र त्यागी, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed