फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power went off due to tripping of 33 KV line, consumers were in trouble

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन ट्रिप होने से बत्ती गुल, उपभोक्ता हुए बेहाल

Fri, 11 Jul 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Power went off due to tripping of 33 KV line, consumers were in trouble
शाहजहांपुर में बारिश के दौरान तार पर रखी पेड़  की डाल। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। 220 केवी पैना से आने वाली 33 केवी लाइन एमईएस ट्रिप होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। सेना क्षेत्र की बिजली करीब चार घंटे तक बंद रही। शहर में कई अन्य जगह पर भी फॉल्ट आए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे 33 केवी एमईएस लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जंगली इलाका होने के चलते लाइन पर गश्त नहीं की जा सकी। सुबह होने पर करीब आठ बजे लाइन पर गश्त की गई। इस बीच एक इंसुलेटर पंक्चर मिला। उसे सही कर आठ बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

अटसलिया उपकेंद्र पर 33 केवी के ब्रेकर की टेस्टिंग करने के लिए दोपहर 12 बजे शटडाउन लिया। इस बीच करीब दो घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। सुबह बारिश के दौरान निगोही उपकेंद्र के गंगपरा, चकुलिया की खुली लाइन पर फॉल्ट आया। कलान के गांव बाराकलां में पुरानी पुलिस चौकी के पास 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। पिछले कई दिन से खराब ट्रांसफॉर्मर अभी तक नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


आज यहां होगा काम
निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर शुक्रवार को एबीसी केबल डालने का काम होगा। 400 केवी ऊंची मस्जिद के पास सुबह दस से शाम पांच बजे के मध्य आंशिक रूप से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed