फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply to the court complex disrupted.

Shahjahanpur News: न्यायालय की लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Power supply to the court complex disrupted.
शाहजहांपुर। कचहरी स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा पोटेंशियल ट्रांसफाॅर्मर बदलने का कार्य किए जाने के कारण बुधवार की शाम न्यायालय की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस बीच जनरेटर से परिसर को बिजली आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे शट डाउन लेकर कार्य कराया गया। इसके चलते कलक्ट्रेट और गोविंदगंज क्षेत्र की आपूर्ति बंद रही। पीटी बदलने का कार्य पूरा होने के बाद रात करीब 11 बजे लाइन की आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान कोर्ट परिसर में जनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति जारी रखी गई। इससे कोर्ट में लगे कैमरे और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हुईं।
विज्ञापन

दूसरी ओर गोविंदगंज उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। इसके चलते लोगों को दुश्वारी आई। अब्दुल्लागंज का केरूगंज फीडर और ककरा उपकेंद्र से भी बिजली की आवाजाही लगी रही। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि टीमों ने फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed