फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply to 9,000 consumers disrupted due to a fault in the 33 kV line.

Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन में फॉल्ट से नौ हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 9,000 consumers disrupted due to a fault in the 33 kV line.
शाहजहांपुर में बिजली की लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत: निगम
गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति शुरू की, फिर भी फॉल्टों से तमाम मोहल्लों में आपूर्ति बाधित
विज्ञापन


शाहजहांपुर। बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बहादुरगंज उपकेंद्र के नौ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही। गोविंदगंज उपकेंद्र से आपूर्ति जोड़ने के बाद भी लोकल फॉल्ट से तमाम मोहल्लों में बिजली नहीं आई। बिजली जाने से उपभोक्ताओं को दुश्वारी का सामना करना पड़ा।
रविवार सुबह करीब छह बजे 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन ट्रिप हो गई। इससे चमकनी, करबला, कृष्णानगर, अंटा, खलीलशर्की, बहादुरपुरा समेत तमाम मोहल्लों की आपूति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। करीब नौ बजे तक फॉल्ट को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने से गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया। एक लाइन पर दो उपकेंद्र से चलना संभव नहीं हो सका। ऐसे में कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोगों ने निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायत की। करीब दोपहर तीन बजे तक बिजली की व्यवस्था पटरी पर आ सकी।
विज्ञापन

इसी तरह सुबह 9:34 बजे गोविंदगंज फीडर में भी फॉल्ट आने से बिजली चली गई, जिसे करीब साढ़े दस बजे बहाल किया जा सका। बिजली निगम के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण लाइन में आए फॉल्ट दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि गोविंदगंज उपकेंद्र से लाइन जोड़कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बिजली कटौती का आंदोलन टाला
मिर्जापुर। गर्मी के बीच रोस्टरिंग के नाम पर हो रही लगातार बिजली कटौती से नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। निगम के अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और जरियनपुर मार्ग जाम करने की चेतावनी दी थी। आंदोलन की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए एक दिन पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों से फोन पर वार्ता की। एसडीओ और जेई ने ग्रामीणों को जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभु और प्रधान के प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मांगों को नहीं माना तो स्टेट हाईवे जाम करेंगे।

---------
बारिश होने से 50 मेगावॉट बिजली खपत कम
शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से गर्मी के चलते 300 मेगावॉट से ज्यादा लोड चल रहा था। रविवार को बरसात होने से एसी, कूलर बंद होने से लोड घट गया है। 220 केवी पैना ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में 250 मेगावॉट लोड चल रहा है। 50 मेगावॉट लोड कम हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed