Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power supply to 35 households disrupted for three days; villagers distressed

Shahjahanpur News: तीन दिन से 35 घरों की बिजली आपूर्ति गुल, ग्रामीण परेशान

Fri, 06 Nov 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 35 households disrupted for three days; villagers distressed
जैतीपुर। सूरजूपुर गांव में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से करीब 35 घरों की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। लगातार आपूर्ति न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली नजदीक आने के बाद भी शिकायत की तरफ विद्युत निगम ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले गांव का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। इसके बाद से करीब 35 घरों में बिजली नहीं आ रही है। रात में अंधेरे के बीच रहना पड़ रहा है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जगेंद्र पाल सिंह, कुलदीप मिश्रा, जानकी प्रसाद, अहिलकार, महेश और जितिन ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को मौके पर भेजकर जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed