{"_id":"6ab2d82a4cae84b29a0495aa","slug":"power-supply-remained-suspended-for-several-hours-due-to-tree-pruning-and-tableau-related-work-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185415-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेड़ों की छंटाई और झांकी के चलते कई घंटे बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेड़ों की छंटाई और झांकी के चलते कई घंटे बंद रही बिजली
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र पर पेड़ों की छंटाई के चलते जलालनगर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रही। इसके बाद रामनगर फीडर पर पेड़ों की छंटाई का काम शुरू किया गया। इसके चलते दोपहर करीब साढ़े 12 से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
शाम करीब सात बजे कच्चा कटरा मोड़ के पास भी बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। यहां से झांकी निकलने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर आपूर्ति बाधित की गई। इससे आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली संकट रहा। अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते आपूर्ति बंद रही थी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
तिलहर में चार घंटे बिजली कटौती से बेहाल हुए लोग
तिलहर। गर्मी और उमस से पहले से परेशान लोग सोमवार की रात दो बार दो-दो घंटे बिजली की आपात कटौती होने से बेहाल हो उठे। घरों में लगे पंखे-कूलर आदि बंद हो जाने से करीब दो हजार उपभोक्ता चैन की नींद भी नहीं ले सके।
सोमवार की रात करीब दस बजे लोग बिस्तरों पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान नगर के सभी फीडरों पर कटौती प्रभावी होने से बत्ती गुल हो गई। रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोग दो घंटे सो पाए कि देर रात दो बजे से तड़के चार बजे तक फिर कटौती लागू होने से लोगों की नींद में खलल पड़ गया।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल के अनुसार लखनऊ कंट्रोल रूम के आदेश पर कटौती किए जाने से रात में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। संवाद