{"_id":"612a87cc8ebc3e7a1a5a452b","slug":"power-sub-station-shahjahanpur-news-bly45783057","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां तहसील क्षेत्र में बनेंगे तीन बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां तहसील क्षेत्र में बनेंगे तीन बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
पुवायां का बिजली उप केंद्र
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां तहसील में तीन बिजली उप केंद्र बनेंगे। इससे तमाम बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलेगी। बिजली उप केंद्र बनाने के फैसले से किसान बेहद खुश हैं।
रीवैक्प्ड योजना के तहत उप केंद्र बनाने के लिए देवकली और मुड़िया कुर्मियात में गांवसभा की भूमि का चयन कर विभाग के नाम करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। घूरखेड़ा में भूमि को विभाग के नाम करने की तैयारी है। अब बरेली से विभाग के सेकेंडरी डिपार्टमेंट के अधिकारी मौका मुआयना कर और अन्य जानकारी एकत्र कर इस्टीमेट बनाकर भेजेंगे और नवंबर में उप केंद्रों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
घूरखेड़ा में उपभोक्ताओं ने एकत्र किए नौ लाख रुपये
गांव घूरखेड़ा में महुआ पाठक रोड पर गांवसभा की कुछ भूमि है। यहां पर बिजली उप केंद्र बनना है, लेकिन जगह कम पड़ रही है। जगह कम होने की जानकारी मिलने पर उपभोक्ताओं ने बैठक कर चंदा एकत्र कर जगह खरीदने का फैसला किया और चंदा एकत्र करना शुरू कर दिया। करीब नौ लाख रुपये की राशि एकत्र हो चुकी है और सोमवार को जमीन खरीदकर विभाग के नाम करने की तैयारी कर ली गई है। इससे यहां पर बिजली उप केंद्र बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
30 हजार कनेक्शनधारकों को मिलेगा लाभ
गांव घूरखेड़ा और बंडा ब्लॉक के गांव मुड़िया कुर्मियात और देवकली में बिजली उप केंद्र बनने से करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। घूरखेड़ा फीडर पर करीब 15 हजार कनेक्शनधारक हैं। दस हजार कनेक्शनधारक घूरखेड़ा के बिजली उप केंद्र से जुड़ जाएंगे और पांच हजार पुवायां के बिजली उप केंद्र से जुड़े रहेंगे। इसी प्रकार देवकली में दस और मुड़िया कुर्मियात फीडर पर भी दस हजार उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि की समस्याओं से राहत मिलेगी।
पुवायां, बंडा उप केंद्र से खत्म होगा ओवरलोड
घूरखेड़ा, देवकली और मुड़िया कुर्मियात में बिजली उप केंद्र बनने से पुवायां और बंडा के बिजली उप केंद्रों पर लोड कम होगा और ओवरलोड से निजात मिलेगी। इससे बंडा और पुवायां क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। अभी तक ओवरलोड के कारण फीडरों पर रोस्टर सिस्टम से बिजली सप्लाई दी जाती है।
12 से 15 किमी लंबी हैं बिजली लाइनें
पुवायां से घूरखेड़ा, मुड़िया कुर्मियात और बंडा के उप केंद्र से देवकली फीडर की बिजली लाइनें 12 से 15 किमी लंबी हैं। इस कारण लाइन फाल्ट से अक्सर बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। लाइनमैन काफी देर में पहुंच पाते हैं और जब तक लाइन सही की जाती है, तब तक ऊपर से बिजली सप्लाई काट दी जाती है।