फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power outage due to breaker replacement; local fault compounded the problem.

Shahjahanpur News: ब्रेकर बदलने के कारण बिजली गुल, लोकल फॉल्ट ने बढ़ाई दिक्कत

Mon, 22 Jun 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Power outage due to breaker replacement; local fault compounded the problem.
अटसलिया उपकेंद्र पर ब्रेकर बदलने का काम करते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में खपत बढ़ने से बिजली का नेटवर्क जवाब देने लगा है। रविवार को ब्रेकर बदलने के कारण अटसलिया उपकेंद्र करीब दो घंटे तक बंद रहा। अन्य उपकेंद्रों पर लोकल फाॅल्ट ने परेशान किया। बिजली जाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अटसलिया उपकेंद्र पर ब्रेकर बदलने का कार्य हुआ। ब्रेकर बदलने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जेई संजीव शर्मा ने कर्मचारियों की टीम लगाकर दो घंटे में बिजली की आपूर्ति बहाल की। भीषण गर्मी में बिजली मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दूसरी ओर ककरा उपकेद्र के मोहल्ला अलीजई में कई मोहल्लों की बिजली ठप रही। शनिवार की रात करीब सवा 12 बजे सिटी पार्क उपकेंद्र के लोधीपुर मोहल्ले में फेस नहीं आने से लोग परेशान रहे। खुटार उपकेंद्र के रजमने में शनिवार रात करीब चार घंटे तक बिजली नहीं आई। इसी तरह अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के बेरी चौकी वाले क्षेत्र में दो घंटे बिजली नहीं आने से लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। रौतापुर कला गांव में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिल जमा करने के बाद भी नहीं जोड़ा कनेक्शन
कुर्रियाकलां। पल्हौरा गांव में शनिवार की दोपहर बकाया बिल न जमा करने पर जेई ने कई लोगों के कनेक्शन काट दिए। इसके बाद होरीलाल गुप्ता व हरिस्वरूप वाजपेई ने अपने बकाया बिल जमा कर संबंधित अधिकारियों को रसीद भेजकर दूरभाष से अवगत कराया। बावजूद इसके रविवार की शाम तक 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। होरीलाल गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से दिक्कत आ रही है। जेई ब्रजेश निषाद ने बताया कि लाइनमैन को गांव में कनेक्शन जोड़ने भेजा तो कुछ लोग बिना बिल जमा कराए ही अपना कनेक्शन जुड़वाने के लिए दबाव बनाने लगे, मना करने पर हंगामा करते हुए झगड़े करने पर उतारू हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed