फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Power failure due to rain, local fault increased trouble

Shahjahanpur News: बारिश के चलते बिजली गुल, लोकल फॉल्ट ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Power failure due to rain, local fault increased trouble
शाहजहांपुर। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन लोकल फॉल्ट ने मुसीबत बढ़ा दी। बिजली के गुल होने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह सात बजे हथौड़ा उपकेंद्र के रेती फीडर पर ब्रेक डाउन हो गया। बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। उन्होंने उपकेंद्र पर सूचना दी। तब टीम ने गश्त शुरू की। एक जगह पर जंपर जला होने पर उसे ठीक किया दया। दोपहर साढ़े 12 बजे तेज हवा चलने की वजह से 132 केवीए चिनौर से गोविंदगंज की 33 केवीए लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

आधे घंटे के बाद बिजली मिल सकी। मदनापुर के बुधुवाना में सोमवार को बिजली संकट बरकरार रहा। बिजली घंटों गायब रहने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया कि 24 घंटे में मात्र एक या दो घंटे ही बुधुवाना को बिजली मिल रही है। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के मोहम्मदजई मोहल्ले की बिजली सुबह चार बजे से नदारद रही। करीब दस बजे बिजली आई। इसी तरह केरूगंज फीडर की बिजली भी बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed